Kele ki kheti : केले की ये किस्म लगाते ही होगी नोटों की बारिश, छोड़ दोगे धान-गेहूं उगाना

0
Kele ki kheti : केले की ये किस्म लगाते ही होगी नोटों की बारिश, छोड़ दोगे धान-गेहूं उगाना


Last Updated:

Kele ki top varieties : केला एक ऐसा फल है जो पूरे साल डिमांड में रहती है. अपने पोषक तत्वों और गुणों की वजह से काफी लोकप्रिय है. केले की खेती किसानों के लिए हमेशा से लाभदायक विकल्प रही है. इसकी खेती के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. हमेशा उन्नत किस्मों का चयन करें. एक फसल पर 3 लाख रुपये तक मुनाफा आराम से हो जाएगा.

बाराबंकी. केला एक ऐसी फसल है, जिसकी बाजार में पूरे साल मांग बनी रहती है. इस निरंतर मांग के कारण केले की खेती से किसानों को अच्छा मुनाफा होता है. यह एक ऐसी नकदी फसल है, जो किसानों को नियमित आय प्रदान करती है. केले की अधिक पैदावार के लिए किसानों को इसकी उन्नत किस्मों का चयन करना चाहिए. कुछ विशेष किस्में ऐसी हैं जो अच्छी उपज के साथ बढ़िया मुनाफा देकर जाती हैं. बाराबंकी जिले के रसूलपुर गांव के रहने वाले किसान अमरेश पारंपरिक खेती छोड़कर केला उगा रहे हैं. आज वे तीन से चार बीघे में केले की खेती करते हैं. एक फसल पर 3 लाख रुपये तक मुनाफा आराम से हो जाता है.

एक बीघे में कितनी लागत

किसान अमरेश बताते हैं कि वे कैडीला केले की खेती तीन बीघे में कर रहे हैं. इस किस्म के केले की डिमांड बाजार में अधिक रहती है. एक बीघे में 25 हजार रुपये लागत आती है. मुनाफा करीब 3 लाख रुपये तक हो जाता है. जैविक विधि से तैयार केला दूसरे केले के मुकाबले काफी मीठा और स्वादिष्ट होता है. इससे उन्हें अच्छा रेट मिल जाता है. इस केले के पौधे की कीमत 16 से 17 रुपये पड़ती है. एक बीघे में 250 पौधे लगाए जाते हैं. इसकी खेती एक बार करने के बाद ये फसल दो साल तक उत्पादन देती है.

कितने दिन में तैयार

किसान अमरेश के अनुसार, केले की खेती करना काफी आसान है. पहले जुताई कर खेत बराबर कर दिया जाता है. फिर पूरे खेत में 4 से 5 फीट की दूरी पर गड्ढे खोदे जाते हैं. फिर उसमें केले के पौधे लगाए जाते हैं. फिर तुरंत इसकी सिंचाई की जाती है और उर्वरकों के साथ कीटनाशकों का छिड़काव किया जाता है. पौधा लगाने के 13 से 14 महीने बाद फसल तैयार हो जाती है.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

homeagriculture

केले की ये किस्म लगाते ही होगी नोटों की बारिश, छोड़ दोगे धान-गेहूं उगाना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *