KGMU केस की नए सिरे से जांच, STF खंगाल रही डॉ रमीज का आगरा कनेक्शन

0
KGMU केस की नए सिरे से जांच, STF खंगाल रही डॉ रमीज का आगरा कनेक्शन


Last Updated:

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के KGMU में कथित लव जिहाद के मामले में STF ने नए सिरे से जांच शुरू कर दी है. STF की जांच में पता चल रहा है कि KGMU में लव जिहाद का मामला एक संगठित गिरोह के तौर पर संचालित हो रहा था. STF अब KGMU के स्टाफ और अधिकारियों से पूछताछ करेगी. इतना ही नहीं आरोपी डॉक्टर रमीज मलिक के आगरा कनेक्शन को भी खंगाल रही है.

ख़बरें फटाफट

केजीएमयू लव जिहाद को लेकर बड़ा खुलासा.
लखनऊ. राजधानी लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से जुड़े अवैध धर्मांतरण और यौन शोषण के मामले में उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने जांच को नए सिरे से शुरू कर दिया है. STF की टीम अब यूनिवर्सिटी के संबंधित विभागों में गहन छानबीन कर रही है. STF इस मामले में विभाग के अफसरों और कर्मचारियों के बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है. सूत्रों के अनुसार, STF ने पैथोलॉजी विभाग और क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के हेड ऑफ डिपार्टमेंट को नोटिस जारी करने का फैसला किया है. इन दोनों विभागों के डॉक्टरों और कर्मचारियों के मोबाइल नंबरों व अन्य डिटेल्स को भी STF ने अपने कब्जे में ले लिया है. इनसे बयान दर्ज कराकर मामले की हर परत को खोलने की कोशिश की जा रही है.

जांच एजेंसी मुख्य आरोपी डॉ. रमीज मलिक के आगरा कनेक्शन को भी बारीकी से खंगाल रही है. आगरा में डॉ. रमीज के पुराने सहयोगियों और वहां से संचालित होने वाले वाट्सएप ग्रुप ‘इस्लामिक मेडिकोज’ के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. STF इस ग्रुप के एडमिन और अन्य सदस्यों की पहचान कर उनसे पूछताछ करने की तैयारी में है. यह ग्रुप कथित तौर पर मेडिकल छात्रों के बीच धार्मिक गतिविधियों और संभावित नेटवर्क को बढ़ावा देने से जुड़ा माना जा रहा है.

फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट का अध्ययन

बीते शुक्रवार को STF की टीम KGMU पहुंची थी, जहां उसने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की 160 पन्नों की विस्तृत रिपोर्ट हासिल की. यह रिपोर्ट कमेटी के चेयरमैन और KGMU प्रवक्ता डॉ. केके सिंह से ली गई. रिपोर्ट में दिए गए तमाम बिंदुओं का गहन अध्ययन शुरू कर दिया गया है. इसके अलावा, विश्वविद्यालय की अन्य जांच रिपोर्टों को भी STF ने अपने जांच के दायरे में शामिल किया है.

क्या है पूरा मामला

यह मामला पिछले महीने तब सुर्खियों में आया जब एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने मुख्य आरोपी डॉ. रमीज पर यौन शोषण, जबरन गर्भपात कराने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने जैसे संगीन आरोप लगाए. आरोपी डॉ रमीज जेल में बंद है, और STF उससे भी जल्द पूछताछ कर सकती है. STF की यह जांच पूरे मामले को एक बड़े संगठित नेटवर्क से जुड़ा हुआ मान रही है. अधिकारी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तेज करने का दावा कर रहे हैं. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच पूरी गोपनीयता और निष्पक्षता से चलाई जा रही है. आगे के खुलासों से कई नए तथ्य सामने आने की संभावना है.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

KGMU केस की नए सिरे से जांच, STF खंगाल रही डॉ रमीज का आगरा कनेक्शन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों