Krishi Tips: ड्रैगन फ्रूट के साथ करें सहफसली खेती, खाली जमीन से भी होगी नियमित कमाई; जानें तरीका
Krishi Tips: ड्रैगन फ्रूट की खेती मुनाफेदार मानी जाती है. लेकिन इसकी पहली पैदावार आने में 12 से 18 महीने लगते है. जिससे शुरुआती समय में किसानों की आय रुक जाती है. इस समस्या का समाधान सह-फसली मॉडल बन रहा है. प्रगतिशील किसान अंशुल मिश्रा के अनुसार ड्रैगन फ्रूट के दो पोल के बीच 8 से 10 फीट खाली जमीन रहती है. जहां कम ऊंचाई वाली फसलें उगाकर अतिरिक्त आय ली जा सकती है. इस जगह पर आलू, मिर्च, गोभी, मूंग और उड़द जैसी फसलें लगाई जा सकती है. जो 3-4 महीने में तैयार होकर कमाई देती है. इससे ड्रैगन फ्रूट की पहली फसल आने तक खर्च निकलता रहता है. सह-फसली खेती से मिट्टी की उर्वरता भी बढ़ती है और खरपतवार नियंत्रण आसान होता है. इस मॉडल से किसान जमीन का बेहतर उपयोग कर जोखिम कम और मुनाफा बढ़ा सकते है.