Live: आगरा में ट्रक जला, कानपुर में कार रिलीज, मुरादाबाद में हत्या

0
Live: आगरा में ट्रक जला, कानपुर में कार रिलीज, मुरादाबाद में हत्या


Last Updated:

UP Breaking News Today Live Updates: उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों में आज आगरा के शाहदरा चौराहे पर चलते ट्रक में भीषण आग से हड़कंप मच गया. वहीं, कानपुर में 20 दिन बाद चर्चित लैंबॉर्गिनी कार कोर्ट के आदेश पर रिलीज हुई. प्रयागराज में यूपी बोर्ड की किताबों के प्रकाशन को लेकर प्रकाशकों ने सीएम योगी से गुहार लगाई है, जबकि मुरादाबाद में संपत्ति विवाद में हिस्ट्रीशीटर साले ने अपने कारोबारी बहनोई की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Zoom

UP Breaking News Today Live Updates: यूपी में आज वारदातों और कानूनी फैसलों की गहमागहमी रही. ताजनगरी आगरा में एक चलते ट्रक के आग का गोला बनने से अफरा-तफरी मच गई, तो वहीं कानपुर में 20 दिनों की कानूनी लड़ाई के बाद करोड़ों की लैंबॉर्गिनी कार थाने से बाहर निकली. इधर, प्रयागराज में यूपी बोर्ड की किताबों को लेकर प्रकाशकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है, जबकि मुरादाबाद में रिश्तों का कत्ल करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर साले ने अपने ही बहनोई की जान ले ली.

आगरा: शाहदरा चौराहे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग
आगरा के शाहदरा चौराहे पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब सड़क पर दौड़ता एक ट्रक अचानक ‘आग का गोला’ बन गया. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रक में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया. पुलिस शुरुआती जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

कानपुर: 20 दिन बाद रिहा हुई चर्चित ‘लैंबॉर्गिनी’
कानपुर के बहुचर्चित लैंबॉर्गिनी कार मामले में बड़ा अपडेट आया है. आरोपी शिवम मिश्रा की जमानत के बाद, अब कोर्ट के आदेश पर गाड़ी को भी रिलीज कर दिया गया है. कानूनी औपचारिकताएं और जरूरी दस्तावेज पूरे न होने की वजह से कार पिछले 20 दिनों से थाने में खड़ी थी. आवश्यक दस्तावेज जमा होने के बाद देर रात पुलिस ने वाहन स्वामी को कार सौंप दी.

प्रयागराज: यूपी बोर्ड किताबों के प्रकाशन पर छिड़ा संग्राम
यूपी बोर्ड द्वारा केवल तीन प्रकाशकों को 70 पुस्तकों के प्रकाशन का अधिकार देने पर विवाद गहरा गया है. प्रकाशकों ने इसे ‘तुगलकी फरमान’ बताते हुए सीएम योगी से हस्तक्षेप की मांग की है. उनका कहना है कि वे 50 साल से यह काम कर रहे हैं, लेकिन अब उन पर जुर्माना लगाने की धमकी दी जा रही है. हालांकि, इलाहाबाद हाईकोर्ट (जस्टिस नीरज तिवारी और जस्टिस गरिमा प्रसाद की बेंच) ने 19 फरवरी के अपने फैसले में स्पष्ट किया है कि बोर्ड को अपने अधिनियम के तहत स्वीकृत प्रकाशकों को चुनने का पूरा अधिकार है. इसके बावजूद प्रकाशक विरोध पर अड़े हैं.

मुरादाबाद: संपत्ति विवाद में साले ने बहनोई को मारी गोली
मुरादाबाद जिले के नागफनी थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना में हिस्ट्रीशीटर साले ने अपने सगे बहनोई की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या की वजह प्रॉपर्टी का विवाद बताया जा रहा है. घायल कारोबारी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 5 टीमें गठित की गई हैं.

About the Author

authorimg

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *