LIVE: मेरठ में बड़ा हादसा, सेंट मैरी एकेडमी की स्कूल बस पलटी

0
LIVE: मेरठ में बड़ा हादसा, सेंट मैरी एकेडमी की स्कूल बस पलटी


UP News Hindi LIVE: उत्तर प्रदेश में हो रही हलचल, नेताओं के बयान, पुलिस कार्रवाई, बड़े फैसले और जनता से जुड़े मुद्दों की हर जानकारी आपको तुरंत और सटीक रूप में यहां उपलब्ध कराई जाएगी. इसके साथ ही मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी जरूरी अपडेट भी समय-समय पर साझा की जाएंगी. यह लाइव कॉपी उन लोगों के लिए खास है जो उत्तर प्रदेश की हर गतिविधि पर नजर रखना चाहते हैं और पल-पल की खबर से अपडेट रहना चाहते हैं. इसलिए अगर आप भी सूबे की हर खबर सबसे पहले और भरोसेमंद तरीके से जानना चाहते हैं, तो इस लाइव अपडेट के साथ लगातार जुड़े रहें.

टाइपिंग टेस्ट फेल होने पर तीन कलेक्ट्रेट बाबुओं का डिमोशन, अब चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बनाए गए
कानपुर में बड़ी कार्रवाई हुई है. कलेक्ट्रेट में तैनात तीन कनिष्ठ लिपिक प्रेमनाथ यादव, अमित यादव और नेहा श्रीवास्तव टाइपिंग टेस्ट पास न कर पाने के कारण डिमोशन के तहत अब चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बना दिए गए हैं. पहले वेतन वृद्धि रोकी गई थी, लेकिन दूसरी बार परीक्षा फेल होने पर यह सख्त कदम उठाया गया. सभी बाबू मृतक आश्रित कोटे से नियुक्त हुए थे.

UP कृषि विज्ञान कांग्रेस 2026 का आगाज आज, CM योगी करेंगे शुभारंभ
उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस-2026 का आज से शुभारंभ होने जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10 बजे भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में इसका उद्घाटन करेंगे. तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देशभर के कृषि वैज्ञानिक और विशेषज्ञ शामिल होंगे, जहां ‘विकसित कृषि-विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को लेकर आधुनिक खेती पर चर्चा की जाएगी.

मेरठ में स्कूल बस पलटी, एक दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल
मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की स्कूल बस पलटने से हड़कंप मच गया. बस में करीब 35 बच्चे सवार थे, जिनमें से एक दर्जन से ज्यादा घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

इटावा के होटल में करंट से हादसा, वेटर गंभीर रूप से झुलसा
इटावा के बकेवर स्थित क्लब 24 होटल में बड़ा हादसा हो गया, जहां एक वेटर हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गया. ऋषि कुमार यादव करीब 40 प्रतिशत तक झुलस गए हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्हें बकेवर अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद सैफई पीजीआई रेफर किया गया है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.

प्रयागराज में गोमांस से बिरयानी बेचने का आरोप, 4 आरोपी गिरफ्तार
प्रयागराज के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र में बेसहारा गोवंश की हत्या कर गोमांस से बिरयानी बेचने का मामला सामने आया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. शिकायत विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री लालमणि तिवारी की ओर से दर्ज कराई गई थी. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं और यूपी गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है. रोशन बाग स्थित एक फूड कोर्ट के रेस्टोरेंट पर यह आरोप लगा है. पुलिस ने मौके से मांस के सैंपल बरामद कर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं और जांच पूरी होने तक रेस्टोरेंट को बंद कर दिया गया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *