Live: राम मंदिर में राम नवमी की धूम, अयोध्या के 8000 मंदिरों में उत्सव
Last Updated:
Ram Navami Celebration Ayodhya Ram Mandir Live: प्रभु श्री राम की नगरी के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश में राम नवमी की धूम नजर आ रही है. सूबे के हर एक मंदिर में उत्सव का माहौल नजर आ रहा है. अयोध्या में तो राम मंदि…और पढ़ें
अयोध्या के राम मंदिर में धूमधाम से मनाई जा रही है राम नवमी.
Ram Navami Ayodha Ram Mandir Live: राम नगरी में श्री राम लला के जन्मोत्सव की धूम मची हुई है. राम जन्म भूमि समेत कनक भवन, हनुमानगढ़ी और राम नगरी के 8 हजार मठ मंदिरों में राम लला का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. राम जन्मभूमि परिसर में सुबह से ही अनुष्ठान का दौर शुरू हो गया है. भगवान श्री राम के भक्तों के लिए सुबह 5:00 बजे राम मंदिर का पट खोल दिया गया है. भगवान राम लाल के भक्तों के लिए रात 12:00 बजे तक भगवान का कपाट खुला रहेगा. सुबह से ही पूजन शुरू कर दिया गया है. सुबह 10:00 बजे से भगवान का अभिषेक शुरू होगा. सुबह 11:00 बजे से शुरू हो जाएगा और रामलला का सिंगार. राम मंदिर की परकोटे समेत सभी मंदिरों में भव्य सजावट की गई है. यहां पढ़ें हर पल के अपेडट्स…
Ram Navami Ayodhya Ram Mandir: 3 कुंतल लड्डू, 11 कुंतल धनिया की पंजीरी, 5 कुंतल मेवा हुआ तैयार
अयोध्या राम मंदिर राम नवमीः 3 कुंतल से ज्यादा महाराष्ट्र से बनकर लड्डू आया है. 11 कुंतल धनिया की पंजीरी और 5 कुंतल मेवा के साथ 11 कुंतल चरणामृत का रामलाल को भोग लगाया जाएगा. राम जन्मोत्सव सूर्य तिलक का रामनगरी के चौक चौराहों पर किया जाएगा प्रसारण. रामनगरी में उपस्थित राम भक्त राम लला के सूर्य तिलक का एलईडी के जरिए कर सकेंगे दीदार. घर बैठे श्रद्धालु भी कर सकेंगे रामलला के जन्मोत्सव के मौके पर सूर्य तिलक और पूजन का दर्शन और पूजन. देश और दुनिया में बैठे राम भक्तों के लिए किया जाएगा राम जन्मोत्सव का राम मंदिर परिसर से सीधा प्रसारण.
Ram Mandir Ram Navami Celebration Live: दोपहर 12 बजे होगा रामलला का सूर्य तिलक
राम नवमी अयोध्या राम मंदिरः राम परिवार और राम लला के मंदिर में फूलों से सजावट की गई है. राम मंदिर में बधाई गान चल रहा है. मंदिर परिसर में रंगोली भी बनाई गई है. वहीं दोपहर 12:00 बजे भगवान का सूर्य तिलक होगा. भगवान के सूर्य तिलक के साथ शुरू जन्मोत्सव की आरती शुरू हो जाएगी. आरती के बाद भगवान राम लला को 56 व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा. भगवान राम लला को भोग लगा हुआ प्रसाद राम मंदिर आने वाले हर राम भक्त में विस्तृत किया जाएगा.