Live: हे भगवान! महाकुंभ में कैसे लगाएं डुबकी, हर तरफ जाम ही जाम
Agency:Local18
Last Updated:
Mahakumbh 2025 Traffic Alert : यूपी के प्रयागराज महाकुंभ में भीषण जाम लग गया है. 20-20 किलो मीटर लगे इस जाम की वजह से स्थिति गंभीर होती जा रही है. ऐसे में भीड़ को देखते हुए प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को बंद कर…और पढ़ें
लखनऊ मार्ग की तरफ की ट्रैफिक
हाइलाइट्स
- प्रयागराज महाकुंभ में 20 किमी लंबा जाम लगा.
- भीड़ को देखते हुए प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन बंद.
- महाकुंभ 2025 ने पिछले सभी भीड़ रिकॉर्ड तोड़े.
प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज महाकुंभ में रविवार को छुट्टी की वजह से चारों तरफ श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ हो गई. ऐसे में संगम जाने वाले सभी रास्तों पर 10 से 15 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया. इस जाम का असर वाराणसी, लखनऊ, कानपुर और एमपी के रीवा से प्रयागराज आने-जाने वाले रास्तों पर भी जाम लग गया. देखते ही देखते चारों महाजाम लग गया. इस जाम की वजह से गाड़ियां रेंगते हुए आगे बढ़ रही है. वहीं, इस महाजाम से लौटने वाले श्रद्धालु भूखे-प्यासे जाम खुलने का इंतजार लगातार कर रहे हैं.
प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन बंद
संगम नगरी के प्रयागराज जंक्शन पर बढ़ती भीड़ को मैनेज करने के लिए इमरजेंसी क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू कर दिया गया है. वहीं, प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को तो 14 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है. चारों तरफ जाम से यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है.
महाजाम से टूटे सारे रिकार्ड
प्रयागराज के महा कुंभ मेला 2025 ने अब तक के सारे रिकार्डों को तोड़ दिया है. जहां 2002, 2006, 2013, 2019 से अब तक की श्रद्धांलुओं की भीड़ क रिकार्ड टूट गया है. प्रयागराज के पुराने शहर चौक, नखास कोहना, कोतवाली बहादुरगंज, राम भवन, मुट्टीगंज, कीडगंज, खुलदाबाद, हिम्मत गंज नुरुल्ला रोड रोशनबाग मे भीड़ बरकार है.
रातभर अधिकारी करते रहे गश्त
वहीं, ACP मनोज सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट आधी रात तक लगे रहे भीड़ को काबू करने में रेलवे स्टेशन पर लगे रहे. इसके लिए खुसरो बाग होल्डिंग एरिया मे श्रद्धांलुओं को भेजा गया. आधी रात तक DCP सिटी भी पूरी टीम के साथ लगातार गश्त कर अफसरों को निर्देशित करते रहे.
फाफामऊ ओवरब्रिज पर फंसी गाड़ियां
लखनऊ रूट की तरफ से आने वाली श्रद्धालुओं की गाड़ी फाफामऊ ओवर ब्रिज पर फंसी हुई हैं. जहां गाड़ियां रेंगती हुई शहर की तरफ बढ़ रही हैं. चारों तरफ आने और जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही शहर के लोग भी फंसे हुए हैं.
Allahabad,Uttar Pradesh
February 10, 2025, 09:50 IST