LIVE: इटावा में अवैध मजार पर कार्रवाई, जल्द होगा ध्वस्तीकरण

0
LIVE: इटावा में अवैध मजार पर कार्रवाई, जल्द होगा ध्वस्तीकरण


Last Updated:

UP Top News: अगर आप उत्तर प्रदेश की खबरों के बारे में जानने की रुचि रखते हैं तो आप न्यूज18 हिंदी के इस लाइव कॉपी के साथ जुड़े रहिए. यहां आपको सूबे की तमाम राजनीतिक, आपराधिक व हादसों की खबरों के अपडेट मिलते रहेंगे.

Zoom

इटावा से एक बड़ा प्रशासनिक मामला सामने आया है, जहां मुगल आक्रांता मोहम्मद गौरी के सेनापति शमसुद्दीन की मजार को लेकर चल रही सुनवाई पूरी हो गई है. वन विभाग की अदालत में हुई इस सुनवाई के दौरान मजार पक्ष जमीन से जुड़े कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका. निर्धारित समयसीमा यानी 23 जनवरी तक भी दस्तावेज जमा नहीं किए गए, जिसके बाद डीएफओ की अदालत में सुनवाई पूरी कर ली गई. अब वन विभाग अवैध मानी जा रही इस मजार को बेदखल करने और ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है. यह मजार इटावा के फिशर वन क्षेत्र में स्थित बताई जा रही है, जहां जल्द ही प्रशासनिक कार्रवाई देखने को मिल सकती है.

संपत्ति विवाद में बेटों ने पिता की हत्या, शव छिपाने की कोशिश

कौशांबी के महेवाघाट थाना क्षेत्र के अजरौली गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां दो बेटों ने मिलकर अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि 60 वर्षीय नत्था ने दूसरी पत्नी के नाम संपत्ति का हिस्सा कर दिया था, जिससे नाराज़ बेटों ने वारदात को अंजाम दिया. हत्या के बाद शव छिपाने की कोशिश भी की गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हैं. पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है.

फरार आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल
आजमगढ़ से कानून-व्यवस्था को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां 24 घंटे के भीतर पुलिस और बदमाशों के बीच दूसरी मुठभेड़ हुई. हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और मौके से भागने की कोशिश की. इस दौरान तरवा थाना प्रभारी चंद्रदीप बाल-बाल बच गए. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया, जिसकी पहचान रमेश यादव के रूप में हुई है. घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह पूरी मुठभेड़ तरवा थाना क्षेत्र में हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है.

घर में युवक का शव मिलने से सनसनी, रिवॉल्वर से आत्महत्या की आशंका
रायबरेली में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का घर के अंदर से शव मिला है. घर के अंदर रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या की है. महराजगंज कस्बे के सुखई का पुरवा में स्थित अपने मकान में युवक ने आत्महत्या की है. घटना स्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने वहां साक्ष्य एकत्रित किए. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मृतक शैलेन्द्र यादव मूल रूप से चंदापुर थाना क्षेत्र के टीसाखाना पुर का रहने वाला था. महराजगंज कस्बे के सुखई के पुरवा की घटना है.

About the Author

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *