LIVE: ईद पर मथुरा में बवाल, ‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या पर दिल्ली-आगरा हाईवे जाम

0
LIVE: ईद पर मथुरा में बवाल, ‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या पर दिल्ली-आगरा हाईवे जाम


Farsa Wale Baba Death Case News Update: कान्हा की नगरी ब्रज में ईद वाले दिन बवाल मच गया. आरोप है कि मथुरा के थाना कोसीकलां के अंतर्गत कोटवन चौकी क्षेत्र के नवीपुर में बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. जबकि एसएसपी ने कोहरे को टक्कर की वजह बताई है. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. इस दौरान गुस्साए लोगों ने दिल्ली-आगरा हाईवे पर जाम लगा दिया. जाम के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं और यातायात कई घंटे प्रभावित रहा. आइए इस मामले से जुड़े पल-पल के अपडेट्स जानते हैं…

कौन हैं फरसा वाले बाबा?

मथुरा के ‘फरसा वाले बाबा’ का नाम चंद्रशेखर था, जो ब्रज क्षेत्र में एक प्रसिद्ध और निडर गौ रक्षक थे. वे हमेशा हाथ में फरसा लेकर गौ-वंश की रक्षा करते थे. गौरक्षा आंदोलन का प्रमुख चेहरा थे और वे प्रखर गौरक्षक व संत के रूप में जाने जाते थे. मथुरा के अंजनोक में वे प्रवास करते थे. वे निडर होकर गौ रक्षा में लगे रहते थे और ब्रज में उनकी काफी लोकप्रियता थी.

हाईवे पर जाम लगने से फंसे वाहनों पर हुआ पथराव

वहीं जैसे-जैसे भीड़ जुटती गई, आक्रोश बढ़ता गया. इस दौरान आगरा दिल्ली हाईवे पर आक्रोशित भीड़ ने पथराव करना शुरू कर दिया. अचानक हुआ पथराव से भगदड़ मच गई. हाईवे पर जाम लगने से फंसे वाहनों पर हुआ पथराव से लोग सहम गए. पुलिस ने मोर्चा संभाला, लेकिन भीड़ के आगे पुलिसकर्मियों के कदम भी पीछे हट गए.

हजारों की संख्या में ग्रामीण और गौ-भक्त जमा

बाबा का पार्थिव शरीर उनके गांव अंजनोख स्थित बाबा की गोशाला पहुंचा, जहां हजारों की संख्या में ग्रामीण और गौ-भक्त जमा हैं. बाबा ‘फरसा वाले’ अपने निडर स्वभाव और गौ-वंश की रक्षा के लिए ब्रज क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे. उनकी हत्या की खबर फैलते ही हिंदूवादी संगठनों और गौ-सेवकों में भारी रोष व्याप्त है.

एक आरोपी पकड़ा गया, तीन फरार

स्थानीय लोगों ने मौके से एक मुस्लिम युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि तीन आरोपी वारदात के बाद फरार होने में सफल रहे. पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटी है.

कोहरे के कारण हुआ हादसा: SSP

एसएसपी मथुरा श्लोक कुमार ने News18 इंडिया से फोन पर बात की. बताया कि ये घटना रात 3-4 बजे की है. फरसा बाबा को ट्रक ने टक्कर मारी है. ट्रक चालक भी घायल है. कोहरे के कारण हादसा हुआ है, लेकिन हर एंगल पर जांच की जा रही है. कानून व्यवस्था किसी को हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा. कुछ लोग जनपद के बाहर के भी आए और पत्थर चलाए. लगतात बातचीत चल रही है, तथ्य के आधार कार्रवाई की जाएगी. कानून व्यवस्था खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा.

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

मथुरा की घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया. सीएम ने अफसरों को कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए. कहा कि आरोपियों को किसी हाल में नहीं बख्शा नहीं जाएगा.

पुलिस पर पथराव

मथुरा के गौ रक्षों ने पुलिस पर पथराव किया. पुलिसकर्मियों में भगदड़ मच गई. पुलिस को गोली तक चलानी पड़ गई. पथराव से कई लोग हुए घायल हैं. गाड़ियां भी टूटी.

फरसा वाले बाबा की हत्या के विरोध में गौरक्षकों ने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम

मथुरा के थाना कोसीकलां क्षेत्र के नवीपुर गांव के पास तड़के सुबह 4 बजे दिल्ली-आगरा हाईवे पर गौरक्षकों ने सड़क जाम कर दिया. यह रोष ब्रज के विख्यात गौरक्षक संत चंद्रशेखर फरसा वाले बाबा की हत्या के खिलाफ था. बाबा का पीछा करते हुए तीन हत्यारे वारदात को अंजाम देने में सफल हो गए, जबकि एक मुस्लिम युवक को मौके से पकड़ लिया गया. जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई. घटना के बाद सैकड़ों गौरक्षक एकत्रित हुए और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *