Live: कानपुर में 7 अस्पताल सील, कई जिलों में IT की बड़ी छापेमारी

0
Live: कानपुर में 7 अस्पताल सील, कई जिलों में IT की बड़ी छापेमारी


Last Updated:

UP Breaking News Today Live Updates: उत्तर प्रदेश में आज बड़ी प्रशासनिक हलचल! कानपुर में मानकों के खिलाफ चल रहे 7 अस्पतालों को सील किया गया. वहीं, लखनऊ, सोनभद्र और बलिया में खनन कारोबारी इश्तियाक खान और BSP विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी जारी है. झांसी में छेड़खानी से आहत छात्रा की आत्महत्या से सनसनी, तो देवरिया में नकल रोकने के लिए 9 स्कूलों पर सख्त एक्शन. यूपी की हर छोटी-बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

Zoom

यूपी लाइव न्यूज.

UP Breaking News Today Live Updates: उत्तर प्रदेश में आज शासन और प्रशासन का चौतरफा चाबुक चलता नजर आ रहा है. एक तरफ जहां कानपुर में अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की है, वहीं दूसरी ओर इनकम टैक्स की टीम ने खनन कारोबारियों और रसूखदार नेताओं के ठिकानों पर डेरा डाल दिया है. झांसी से लेकर बलिया तक, प्रदेश की हर बड़ी खबर पर देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट.

कानपुर: मानकों की धज्जियां उड़ा रहे अस्पतालों पर गिरी गाज, 7 अस्पताल सील
कानपुर में अवैध और मानकों के विपरीत चल रहे अस्पतालों के खिलाफ अभियान के चौथे दिन स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की. अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में 9 टीमों ने 13 अस्पतालों में छापेमारी की. कल्याणपुर स्थित ‘न्यू पुष्पांजलि हॉस्पिटल’ को पूरी तरह सील कर दिया गया है. तीन अस्पतालों के ऑपरेशन थिएटर (OT) सील किए गए. छापेमारी के दौरान 3 अस्पतालों में डॉक्टर और स्टाफ गायब मिले, जिसके बाद वहां नोटिस चस्पा कर मरीजों को दूसरे अस्पताल शिफ्ट किया गया. स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से शहर के अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है.

इनकम टैक्स की बड़ी रेड: विधायक उमाशंकर और इश्तियाक खान के ठिकानों पर 50 घंटे से जांच जारी
उत्तर प्रदेश में खनन सिंडिकेट और उनसे जुड़े सफेदपोशों पर आयकर विभाग (IT) का शिकंजा कसता जा रहा है. लखनऊ और सोनभद्र में खनन कारोबारी इश्तियाक खान के ठिकानों पर पिछले 48-50 घंटों से छापेमारी जारी है. इश्तियाक को पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति और खनन माफिया हाजी इकबाल का करीबी माना जाता है. सोनभद्र के ओबरा, चोपन और डाला में ड्रोन कैमरों से खदानों की मैपिंग की जा रही है. IT टीम ने लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और MM-11 दस्तावेज कब्जे में लिए हैं.

बलिया: BSP विधायक उमाशंकर सिंह के आवास और होटल पर भी दूसरे दिन कार्रवाई जारी रही. सूत्रों के मुताबिक, अब तक की जांच में 10 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और आभूषण मिलने की संभावना जताई जा रही है. होटल और आवास के बाहर भारी पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मी तैनात हैं.

झांसी: छेड़छाड़ से आहत 16 वर्षीय छात्रा ने दी जान, इलाके में तनाव
झांसी के मोंठ थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. यहां पड़ोसी की छेड़खानी से परेशान होकर एक 16 साल की किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. आरोप है कि पड़ोसी युवक घर में घुसकर छात्रा को परेशान करता था. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

देवरिया: नकल माफियाओं की नई साजिश? 9 स्कूलों के CCTV बंद मिलने पर नोटिस
देवरिया में बोर्ड परीक्षाओं के दौरान नकल की साजिश का बड़ा खुलासा हुआ है. सदर तहसील के 9 स्कूलों में खास समय पर CCTV कैमरे बंद पाए गए. उपनिदेशक शिक्षा (आजमगढ़ मंडल) ने कंट्रोल रूम के दौरे के बाद इन स्कूलों से स्पष्टीकरण मांगा है. अब इन 9 केंद्रों पर स्टेटिक ‘उड़ाका दल’ तैनात रहेगा, जिसकी मौजूदगी में ही उत्तर पुस्तिकाएं सील की जाएंगी.

हापुड़: दूषित पानी पी रहे लोग, नगर पालिका बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में लोग कीड़े वाला पानी पीने को मजबूर हैं. बार-बार शिकायत के बावजूद समाधान न होने पर गुस्साई जनता और सभासदों ने नगर पालिका परिषद (NPP) की बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा किया. लोगों ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द स्वच्छ पेयजल की मांग की है.

About the Author

authorimg

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *