LIVE: केजीएयू वीसी ने सीएम योगी से की मुलाकात, लव जिहाद केस का दिया अपडेट

0
LIVE: केजीएयू वीसी ने सीएम योगी से की मुलाकात, लव जिहाद केस का दिया अपडेट


Last Updated:

KGMU LOVE JIHAD LIVE: केजीएमयू धर्मांतरण केस के आरोपी रमीज से जुड़ी बड़ी खबर यह सामने आ रही है कि यूपी ATS ने लखनऊ पुलिस से रमीज व KGMU धर्मांतरण केस से जुड़ी जानकारी मांगी है. इसके अलावा यह भी खुलासा हुआ है क…और पढ़ें

केजीएमयू में धर्मांतरण का मुख्य आरोपी डॉक्टर रमीज .

KGMU LOVE JIHAD LIVE: केजीएमयू लव जिहाद और धर्मांतरण को लेकर लगातार बड़े खुलासे हो रहे हैं. आरोपित डॉक्टर रमीजुद्दीन की गिरफ्तारी के बाद से एक से एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है. वहीं इस पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए केजीएमयू प्रशासन की जांच कमिटी ने तय किया है कि इस मामले की जांच यूपी एसटीएफ से कराई जाए. इसके अलावान सोमवार की शाम को करीब चार बजे केजीएमयू की वीसी सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे. यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट…

January 12, 202617:32 IST

Kgmu Love Jihad Live: केजीएमयू विवाद पर क्या बोले सीएम योगी

सूत्रों के मुताबिक इस दौरान KGMU की VC ने विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा यौन शोषण के मामले में अब तक की गई कार्रवाई और उठाए गए प्रशासनिक कदमों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया. और साथ ही बीते 9 जनवरी को महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के KGMU दौरे के दौरान परिसर में हंगामा और विरोध की स्थिति के कारणों की भी जानकारी देते हुए अपना पक्ष रखा. इस दौरान CM योगी ने इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए KGMU प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं. और साथ ही इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया है.

January 12, 202617:24 IST

KGMU Live: सीएम योगी से केजीएमयू वीसी ने की मुलाकात

KGMU में यौन शोषण और धर्मान्तरण मामले को लेकर KGMU VC डॉ सोनिया नित्यानंद ने CM योगी से की मुलाक़ात. CM को KGMU में यौन शोषण, धर्मान्तरण के साथ हुए बवाल की दी जानकारी. VC ने KGMU द्वारा यौन शोषण मामले में की गई कार्रवाई की दी जानकारी. 9 जनवरी को KGMU में हुए बवाल के कारणों की भी दी जानकारी. CM ने KGMU VC को दिये आवश्यक दिशा निर्देश. निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का भी दिया भरोसा. 9 जनवरी को महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के दौरे के दौरान हुआ था बवाल.

January 12, 202616:59 IST

KGMU News Live: अगर 24 घंटे में नहीं हुई FIR तो…

यूपी की राजधानी लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल में राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के आगमन के दौरान हुए बवाल को लेकर एफआईआर नहीं होने पर डॉक्टरों ने बैठक की है. डाक्टरों की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है. इस फैसले के तहत अल्टीमेटम दिया गया है कि 24 घंटे के अंदर अगर एफआईआर ना लिखी गई तो ओपीडी अनिश्चितकाल के लिए होगी स्थगित. मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे केजीएमयू के डॉक्टरों की बैठक भी बुलाई गई है. स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका. राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के दौरे के बाद हंगामा हुआ था. उनके समर्थकों और हिंदू संगठनों पर हंगामा करने का आरोप है. कुलपति कार्यालय में कई घंटे हुआ था हंगामा. हंगामे के दौरान तोड़फोड़ कामकाज ठप का आरोप है. कुलपति का सीयूजी नंबर वाला मोबाइल फोन भी गायब है.

January 12, 202616:45 IST

KGMU LOVE JIHAD: केजीएमयू लव जिहाद का जांच करेगी यूपी एसटीएफ!

केजीएमयू लव जिहाद और धर्मांतरण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. यही वजह है कि केजीएमयू की फैक्ट फाइंडिंग कमिटी ने यूपी एसटीएफ से मामले की जांच की सिफारिश करने की मांग की है. डॉक्टर रमीज का पीएफआई से लेकर दिल्ली बम ब्लास्ट की आरोपी डॉक्टर शाहीन से कनेक्शन मिला है.

January 12, 202616:33 IST

KGMU LOVE JIHAD: सीएम योगी से मिलने पहुंचीं केजीएमयू की वीसी

केजीएमयू लव जिहाद केस को लेकर वीसी सीएम योगी से मिलने पहुंची हुई हैं. वीसी सोनिया नित्यानंद फैक्ट कमिटी की जांच रिपोर्ट सौंपेंगी. इसके अलावा पूरे प्रकरण का ब्यौरा देंगी.

January 12, 202615:49 IST

KGMU LOVE JIHAD: केजीएमयू वीसी सीएम योगी से करेंगे मुलाकात

केजीएमयू की वीसी सोनिया नित्यानंद आज मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर कर सकती हैं मुलाकात. शाम 4:00 बजे से 4:30 बजे के बीच में समय आरक्षित होने की खबर.

January 12, 202615:18 IST

KGMU LOVE JIHAD LIVE: आतंकी शाहीन को जानता है डॉक्टर रमीज

केजीएमयू धर्मांतरण केस के आरोपी रमीज से जुड़ी बड़ी खबर यह सामने आ रही है कि यूपी ATS ने लखनऊ पुलिस से रमीज व KGMU धर्मांतरण केस से जुड़ी जानकारी मांगी है. इसके अलावा यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी डॉक्टर रमीज दिल्ली बम ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार डॉक्टर शाहीन सईद के संपर्क में था. रमीज ने पूछताछ में माना है कि उसका डॉक्टर शाहीन से संबंध हुआ था. -सूत्र

homeuttar-pradesh

LIVE: केजीएयू वीसी ने सीएम योगी से की मुलाकात, लव जिहाद केस का दिया अपडेट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों