Live: लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा में हुए एनकाउंटर, कई बदमाश हुए गिरफ्तार
Last Updated:
गोंडा जिले में पुलिस और SOG टीम को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे गौ तस्कर लग गया. मुठभेड़ में गौ तस्कर समीर के पैर में गोली लगी. समीर के 4 अन्य साथी भी गिरफ्तार हुए हैं. चार पहिया वाहन भी तस्करों के पास से बरामद किया गया है.
यूपी पुलिस ने अलग-अलग जिलों में किए कई एनकाउंटर.
लखनऊः उत्तर प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए योगी सरकार की पुलिस अथक प्रयास कर रही है. सूबे में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है. पुलिस ने पिछले कुछ वर्षों में हजारों एनकाउंटर किए हैं. अपराधियों के मन में पुलिस का इस कदर भय है कि वह खुद थाने तक पहुंचकर सरेंडर करते हैं. यूपी पुलिस हर रोज कई एनकाउंटर करके अपराध पर लगाम कस रही है. इसी कड़ी में यूपी पुलिस ने देर रात कई एनकाउंटर किए. यहां पढ़ें हर एनकाउंटर्स के अपडेट्स…
जौनपुर में गौ तस्कर बदमाश को एनकाउंटर में पकड़ा
जौनपुर जिले में पुलिस और गौ तस्कर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय गौ तस्करी करने वाला 25000/- रुपया का इनामिया बदमाश गिरफ्तार हो गया. पहले बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू की, जिसकी जवाबी कार्रवाई के दौरान बदमाश के पैर में गोली जा लगी और घायल हो गया. घायल आरिफ बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार. बदमाश के पास से 01 तमंचा 0.315 बोर , 01 जिंदा कारतूस 0.315 बोर , 01 खोखा 0.315 बोर व एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है. थाना मीरगंज व थाना मछलीशहर की संयुक्त पुलिस टीम के साथ चौकी खुर्द इलाके में हुई मुठभेड़.
बाराबंकी में हुआ एनकाउंटर
बाराबंकी जिले में रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि को पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में 10 हजार रुपये का इनामिया उस्मान घायल हो गया. उस्मान पर जिले के विभिन्न थानों में कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं. उस्मान के पास से अवैध तमंचा 315 और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. मसौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत धरौली मोड़ के पास चैकिंग के दौरान यह मुठभेड़ हुई है.
महिला गार्ड से लूट करने वाले का एनकाउंटर
इसके अलावा राजधानी लखनऊ में महिला गार्ड से मोबाइल लूटने वाला बदमाश देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार हो गया. मुठभेड़ के दौरान बदमाश अर्जुन रावत के पैर में गोली लगी. चेकिंग के दौरान घिरने पर अर्जुन ने पुलिस टीम पर गोली चलाई थी. जवाबी कार्रवाई में अर्जुन रावत घायल हो गया. अर्जुन के पास से महिला गार्ड से लूटी गई चेन ,वारदात में इस्तेमाल बाइक, तमंचा, कारतूस और 1200 रुपए बरामद हुए हैं. आरोपी के खिलाफ पहले से आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं. देर रात थाना पीजीआई इलाके सेक्टर 15 नहर रोड पर यह मुठभेड़ हुई है. घायल बदमाश को ट्रामा सेंटर पीजीआई में भर्ती कराया गया. 20 मार्च को महिला गार्ड प्रीति सिंह से हुई थी मोबाइल लूट. मोबाईल लूट का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था.
गोंडा में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़
गोंडा जिले में पुलिस और SOG टीम को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे गौ तस्कर लग गया. मुठभेड़ में गौ तस्कर समीर के पैर में गोली लगी. समीर के 4 अन्य साथी भी गिरफ्तार हुए हैं. चार पहिया वाहन भी तस्करों के पास से बरामद किया गया है. दो मवेशी, तमंचा कारतूस और 17 हजार नकद भी बरामद हुई है. शहर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर पहड़वा के पास यह मुठभेड़ हुई है.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें