Live: लखनऊ में विस्फोट करने आए 4 आतंकी अरेस्ट, पाकिस्तान से निकला कनेक्शन

0
Live: लखनऊ में विस्फोट करने आए 4 आतंकी अरेस्ट, पाकिस्तान से निकला कनेक्शन


Last Updated:

UP News Live Updates in Hindi: अगर आपको उत्तर प्रदेश से जुड़ी आज की मुख्य और ताजा खबरें पढ़नी हैं तो यहां पर आपको सब जानकारी मिलेगी. यहां आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए न्यूज 18 के साथ…

Zoom

यूपी लाइव न्यूज.

सीएम योगी ने काल भैरव मंदिर में किए दर्शन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काल भैरव मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की.

लखनऊ में विस्फोट करने आए 4 आतंकी अरेस्ट
यूपी एटीएस ने गुरुवार को लखनऊ से 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया है. इसका खुलासा आज, शुक्रवार को किया. एटीएस के अनुसार, आतंकी पाकिस्तान के हैंडलर्स के कहने पर भारत में आगजनी और दहशत फैलाने की साजिश रच रहे थे. एटीएस के मुताबिक, गिरोह ने लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास रेलवे सिग्नल बॉक्स और अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की योजना बनाई थी. उनका मकसद 2 अप्रैल को बड़ा विस्फोट और बड़ी जनहानि करना था, जिससे दहशत फैल सके. हालांकि, एटीएस को पहले ही इसकी सूचना मिल गई और टीम ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

गैंगरेप की कोशिश में विवि की कमेटी की जांच तेज
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच अब नए मोड़ पर आ गई है. विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) ने पीड़ित छात्रा के बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई है. लेकिन पहले दिन व बाद में दर्ज किए गए बयानों में अंतर मिला है. जांच समिति ने घटना वाले दिन के सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की. फुटेज में साफ देखा गया कि जिस समय और स्थान पर दुष्कर्म की घटना होना बताई गई, उस समय तीनों आरोपित छात्र वहां मौजूद नहीं थे.

बुर्का पहनकर लूट करने वाली महिला हिंदू निकली
अयोध्या में ज्वेलरी शॉप में बुर्का पहनकर लूट करने वाली महिला हिंदू निकली. बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उसने वारदात की थी. पुलिस ने गुरुवार देर रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. महिला का नाम पायल (25) और लड़के का नाम राहुल (27) है. वारदात के वक्त राहुल ज्वेलरी शॉप से कुछ दूर बाइक लेकर खड़ा था. पायल ने खिलौना पिस्टल यानी नकली पिस्टल दिखाकर दुकान से 3.6 लाख का सोने का हार और चेन लूट लिया. फिर भागकर राहुल के पास पहुंची. उसके साथ बाइक से फरार हो गई. आरोपी पायल की पिछले साल 5 अप्रैल को शादी हुई थी. वह 4 महीने की गर्भवती है. पति के साथ पंजाब में रह रही थी. 16 अप्रैल को इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए अयोध्या में मायके आई थी. पायल के पिता राम नवल ने भास्कर को बताया कि गुरुवार को ताबीज बनवाने की बात कहकर घर से निकली थी. उसने बताया था कि उसकी तबीयत बार-बार खराब हो जाती है. उसने यह सब क्यों किया, नहीं पता.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *