Live: अखिलेश यादव का जन्मदिन आज, पोस्टरों से पट गया लखनऊ, जमकर दी जा रही बधाई

0
Live: अखिलेश यादव का जन्मदिन आज, पोस्टरों से पट गया लखनऊ, जमकर दी जा रही बधाई


UP News Live: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में खेत में धान काटने गयी लापता महिला का शव मिला है. महिला का शव सुल्तानपुर जिले में मिला है. आरोप लगाया जा रहा है कि जमीन हड़पने के लिए महिला की हत्या की गयी थी. गांव के ही दो लोगों ने की थी 65 वर्षीय महिला की हत्या. खेत में हत्या कर शव को पलास्टिक में भरकर छिपाया था. आरोपी राम दयाल और बृजलाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया. 17 अक्टूबर को भीटी थानाक्षेत्र के मदारभारी में हुई थी हत्या. यहां पढ़ें यूपी से जुड़े पल-पल के अपडेट्स…

Meerut News: मेरठ में जानलेवा हमले का वीडियो वायरल
मेरठ जिले में जानलेवा हमले का वीडियो वायरल. मामूली विवाद पर हत्या की कोशिश. पीड़ित की पत्थर से कुचलकर हत्या का प्रयास. गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती. वीडियो वायरल होने पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया. थाना किठौर क्षेत्र का मामला.

Sitapur News: सीतपुर में कुएं में गिरने से मासूम की मौत
सीतापुर जिले में कुएं में गिरने से मासूम बच्ची की हुई मौत. पिता ने मासूम पुत्री को लटकाया था कुएं में. पुत्री को डराने के लिए लटकाया था कुएं में. पिता ने रस्सी से बांधकर लटकाया था पुत्री को. ग्रामीणों ने कुएं में गिरी बच्ची को निकाला बाहर. पानी मे डूबने से बच्ची की हुई मौत. ग्रामीणों ने पिता को पकड़कर जमकर पीटा. पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार. मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के फुलरूवा का मामला.

Deoria News: देवरिया में बच्ची के साथ गंदा काम करने वाले का पिता ने काटा प्राइवेट पार्ट
देवरिया जिले में बच्ची के साथ अश्लील हरकत देखकर पिता को आया गुस्सा. पिता ने अभियुक्त के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से काटा. अभियुक्त गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती. अभियुक्त और पीड़ित पिता आर्केस्ट्रा में करते हैं काम. खुखुंदू थाना क्षेत्र के परासिया मिश्रा गांव का मामला.

Banda News: बांदा में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बांदा जिले में 86 वर्षीय वृद्ध महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या. दो माह पूर्व वृद्ध महिला आग की चपेट में आने से जल गई थी. आग से झुलसी महिला शारिरिक रूप से रहती थी परेशान. सुना घर पाकर महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर की कार्यवाही शुरू. बिसंडा थाना क्षेत्र के मझीवा गांव का मामला.

Hamirpur News: हमीरपुर में किसान की मौत
हमीरपुर में रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत. खेत मे जुताई करते समय किसान रोटावेटर की चपेट में आया. ट्रैक्टर में रोटावेटर लगाकर किसान कर रहा था जुताई. रोटावेटर का पिन निकलने पर किसान लगा रहा था पिन. अचानक रोटावेटर चलने की वजह से चपेट में आया किसान. रोटावेटर की चपेट में आने से किसान के हुए कई टुकड़े. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम. मुस्करा थाना क्षेत्र के गहरौली गांव का मामला.

Badaun News: बदायूं में गौवंश काटने का मामला
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सिविल लाइन थाने की चौकी की कुछ ही दूरी पर कई गौवंश काटने का मामला. पुलिस ने 3 गौतस्करों को पकड़ा हुआ हाफ एनकाउंटर. गौतस्करों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती. कल शाम हिंदू संगठनओं ने गौवंश के अवशेषों को बरामद कर मथुरा हाईवे पर लगाया था जाम. हिन्दू संगठनओं ने गौवंश का सर रखकर दफम करने सड़क के रास्ते गए थे. करीब 10O हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने बरेली हाईवे पर लगाया जाम. सिविल लाइन ,सदर कोतवाली और sog टीम मौके पर पहुँची थी. सिविल लाइन थाना क्षेत्र के brb स्कूल के पीछे का मामला.

Hamirpur News: मधुमक्खियों के हमले में 10 बच्चे सहित 18 घायल
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मधुमक्खियों के हमले से 10 बच्चों सहित 18 घायल हो गए. देव स्थान पर पूजा करते समय मौन साधको पर मधुमक्खियों का हमला. पूजा दौरान अगरबत्ती के धुंए से मधुमक्खियां उड़ी. मधुमक्खियों ने मौन साधकों सहित 18 को किया घायल. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में कराया भर्ती. राठ कोतवाली क्षेत्र के औता गांव का मामला.

Kushinagar Bus Accident: कुशीनगर में पलटी बस
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में तेज रफ्तार लग्जरी बस अनियंत्रित होकर पलटी. बस में सवार दो दर्जन यात्री घायल. बस में फंसे लोगों की निकालने का काम जारी. घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल में कराया भर्ती. यूपी बिहार सीमा पर हुआ हादसा. जयपुर से बिहार के मधुबनी जा रही बस. मौके पर पहुंचे पुलिस के जवान और स्थानीय लोग. बचाव कार्य जारी. NH 28 पर बहादुरपुर पुलिस चौकी के पास की घटना.

Akhilesh Yadav Poster: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगे पोस्टर
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्म दिन पर समर्थकों ने बधाई वाले पोस्टर लगाए हैं. सपा प्रवक्ता फखरूल हसन ने बधाई वाले पोस्टर लगाए हैं. समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जन्मदिन की बधाई को लेकर लगा पोस्टर. पोस्टर में 2027 में सरकार बनाने का दावा. पोस्टर में लिखा गया “फिर से चलेगी समृद्धि की बयार, जब 2027 में आएगी प्रबल इंजन की सरकार.” पोस्टर में PDA का मतलब भी समझाया गया है. PDA मतलब प्रगतिशील, दूरदर्शी और अमन पसंद. पोस्टर में लिखा गया “समाजवादी पार्टी – एक इंजन, मजबूत इंजन.” संत कबीर नगर के मेंहदवाल विधानसभा से पूर्व सपा प्रत्याशी जयराम पांडे ने लगाया है पोस्टर.

Sonbhadra News: सोनभद्र में युवक को वाहन ने मारी टक्कर, हो गई मौत
सोनभद्र जिले में अज्ञात वाहन ने युवक को मारी जोरदार टक्कर. हादसे में युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दौरान युवक की हुई मौत. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया. गुस्साए परिजनों ने चोपन रोड पर शव रखकर जाम लगा कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. मौके पर पुलिस की टीम लोगों को समझाने में जुटी. घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों ने जाम हटाया. ओबरा थाना क्षेत्र के चोपन रोड की घटना.

Ghaziabad News: पड़ोसी ने किया मां-बेटी पर हमला
गाजियाबाद जिले में आपसी विवाद में पड़ोसी ने किया मां और बेटी पर हमला. परिवार के साथ मिलकर की मां बेटी की पिटाई. पिटाई का सीसीटीवी वीडियो आया सामने. पीड़िता का आरोप पड़ोसी ने की गाली गलौच विरोध करने पर की मारपीट. पीड़िता का आरोप की पुलिस में शिकायत करने पर भड़के पड़ोसी ने परिवार सहित मां बेटी पर किया हमला. सीसीटीवी फुटेज में पुलिस भी मौके पर दिख रही है. पीड़िता का आरोप है कि पुलिस नहीं कर रही कोई कार्यवाही. थाना विजयनगर क्षेत्र की घटना.

Hapur News: हापुड़ जिले में कपड़ा छपाई फैक्ट्री में लगी आग
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में कपड़ा छपाई फैक्ट्री में लगी आग. आबादी के बीच में चल रही थी कपड़ा फैक्ट्री. दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू. आग से फैक्ट्री का सामान जलकर राख. लाखों रुपए के नुकसान की आशंका. पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के रजनीविहार की घटना.

Ghaziabad News: गाजियाबाद में मोटी कमाई का झांसा देकर ठगी
गाजियाबाद जिले में निवेश के नाम पर मोटी कमाई का झांसा देकर की गई ठगी. साइबर ठगों ने दिया ठगी की वारदात को अंजाम. व्हाट्सअप ग्रुप पर लिंक भेजकर युवक से पौने छह लाख रुपए की ठगी. पीड़ित ने साइबर थाने में दर्ज कराई एफआईआर. थाना नंदग्राम क्षेत्र की घटना.

Lucknow News: लखनऊ में युवक को मारी गोली
लखनऊ के ठाकुरगंज में 20 वर्षीय उमेश वर्मा को गोली मारी गई. पेट में गोली लगने से घायल उमेश को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया. मोहल्ले के ही परिचित और दोस्तों पर तमंचे से गोली मारने का आरोप. एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थाना ठाकुरगंज पुलिस.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *