Live: एटा में स्विफ्ट कार चालक ने मचाया तांडव, कई गाड़ियों को मारी टक्कर

0
Live: एटा में स्विफ्ट कार चालक ने मचाया तांडव, कई गाड़ियों को मारी टक्कर


सुल्तानपुर में जहरखुरानी गिरोह का कहर
सुल्तानपुर जिले में सरयू एक्सप्रेस में जहरखुरानी गिरोह का कहर. दंपति समेत तीन यात्री बने शिकार. प्रयागराज से यात्रा के दौरान बदमाशों ने सुंघाया नशीला पदार्थ. सुल्तानपुर में मिले बेहोश. आरपीएफ ने तीनों को अस्पताल में कराया भर्ती, बुजुर्ग यात्री की हालत गंभीर. पीड़ितों के होश में आने का इंतज़ार. सामान और नकदी की लूट का लगाया जा रहा अनुमान.

महिला पुलिसकर्मी को परेशान करने वाले सिपाही की सेवा समाप्त
ललितपुर जिले में महिला पुलिस कर्मी को नंबर बदल-बदलकर फोन कर मानसिक उत्पीड़न करने वाले पुलिस कर्मी की सेवा समाप्त. आय दिन दे रहा था निपटा देने और अनर्लगल प्रचार करने की धमकी. अपर पुलिस अधीक्षक झांसी की जांच के आधार पर की गई कार्यवाही. चार माह की जांच के बाद कार्यवाही. मुख्य आरक्षी जितेंद्र यादव के खिलाफ की गई कार्यवाही. एसपी ऑफिस में तैनात था जितेंद्र यादव.

एटा में कार चालक ने मारी कई गाड़ियों को टक्कर
एटा जिले में तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार का कहर. स्विफ्ट कार चालक ने एक साथ पुलिस की जीप सहित 5 वाहनों में मारी जोरदार टक़्कर. भीषण सड़क हादसे मे एक एसआई सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आरोपित चालक ने जिन गाड़ियों में टक्कर मारी, उसमें पुलिस की जीप, आई-10 कार, दो बाइक, CNG वाली केंटर शामिल है. घटना की सूचना पर सीओ सकीट नीतिश गर्ग और थाना प्रभारी रिजोर प्रदीप कुमार घटनास्थल पर पहुंचे.

मैनपुरी में तेज रफ्तार कार ने पुलिस बाइक को मारी टक्कर
मैनपुरी जिले में तेज रफ़्तार कार ने पुलिस की बाइक को मारी जोरदार टक्कर. भीषण टक्कर से 20 मीटर दूर जाकर गिरा बाइक सवार पुलिसकर्मी. घटना का लाइव CCTV फुटेज भी आया सामने. गुस्साए लोगों ने कार सवारों के साथ मारपीट की. घटना में 3 अन्य लोग भी हुए घायल. घटना का बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल. घायल पुलिसकर्मी को सैफई पीजीआई में कराया गया भर्ती. थाना भोगांव क्षेत्र के रसूलाबाद चौराहे की घटना.

आगरा में तेज रफ्तार डंपर का कहर
आगरा जिले में दिखा तेज रफ्तार का कहर. तेज रफ्तार डंपर ने सवारियों से भरे टेम्पो में मारी टक्कर. सड़क हादसे में एक की मौत, 5 घायल. सूचना पर पहुंची थाना पुलिस, जांच पड़ताल में जुटी. शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती. थाना चित्राहट क्षेत्र के कचौरा घाट गांव का मामला.

हापुड़ में गैस की लाइन में लगे शख्स को पड़ा दिल का दौरा
हापुड़ जिले में गैस के लिए लाइन में लगे व्यक्ति को पड़ा दिल का दौरा. एलपीजी सिलेंडर के लिए लाइन में लगा था व्यक्ति. गंभीर हालत में अस्पताल में उपचार जारी. गैस एजेंसियों पर ग्राहकों की लगी है लंबी लाइन. हापुड़ के कविनगर में दयाल गैस सर्विस का मामला.

रायबरेली जिले में दो बाइकों की टक्कर
रायबरेली जिले में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर. हादसे में बाइक में सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत. जिला अस्पताल में डॉक्टर ने दोनो युवको को किया मृत घोषित. सूचना पर पहुँची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी. भदोखर थाना क्षेत्र के मेजरगंज की घटना

वाराणसी में तेज ब्लास्ट के साथ गिरा मकान दो की मौत
वाराणसी के मंडुआडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा में तेज धमाके के साथ मकान जमींदोज हो गया. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए. ⁠घायलों का ट्रामा सेंटर में चल रहा है इलाज. ⁠मौके पर मलबा हटाने के लिए पहचान बुलडोज़र. ⁠पुलिस मौके पर पहुंच कर रही है जांच.

गोंडा में युवक की हुई संदिग्ध मौत
गोंडा जिले में युवक की संदिग्ध हालत में हुई मौत. परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप. 12 मार्च को मृतक अरविंद तिवारी से हुई थी मारपीट. 22 मार्च को गांव के ही लोग बुलाकर ले गए. मौत के बाद CHC धानेपुर में शव छोड़कर भागे हत्यारे. मारपीट के बाद अब हत्या की वारदात को दिया अंजाम. मृतक अरविंद के भाई फूलबाबू ने लगाया आरोप. तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुटी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मोतीगंज थाना क्षेत्र के अचलपुर गांव का मामला.

कानपुर देहात में 500 रुपये के विवाद में किशोर की हत्या
कानपुर देहात 500 रुपये के विवाद में किशोर की हत्या. 16 वर्षीय दोस्त ने 15 वर्षीय सत्यम को चाकू मारा. सिकंदरा के शादी समारोह में हुई वारदात. उधारी के पैसे मांगने पर हुआ विवाद. अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की.

एटा में बहन की शादी से पहले भाई की दर्दनाक मौत
एटा जिले में बहन की शादी से पहले भाई की दर्दनाक मौत. खुशियां मातम में बदलीं. बहन की शादी में शामिल होने गाजियाबाद से एटा बाइक से आ रहे 35 वर्षीय भाई व दोस्त की हाईवे पर सड़क हादसे में हुई मौत. दादरी में तेज रफ्तार ट्रक से हुई भीषण भिड़ंत में दोनों बाइक सवारों ने तोड़ा दम. शादी वाले घर में मची चीख-पुकार. गौतम बुद्ध नगर जनपद की दादरी पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शवों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा. देर रात भाई का शव एटा जनपद के दोदलपुर गांव पहुंचते ही मची चीख पुकार. बहन की डोली उठने से पहले भाई की अर्थी उठने से पूरा गांव गमगीन. परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़. थाना सकीट क्षेत्र के ग्राम दोदलपुर का निवासी था मृतक युवक.

बरेली पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी
बरेली पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी. पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़. सिपाही विपिन कुमार को हाथ में गोली लगी. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. कसाई सलीम उर्फ कालिया और शकील उर्फ मूंछ गोली लगने से घायल. दोनों के पास से दो तमंचा और कई जिंदा कारतूस बरामद. दोनों कसाई गोकशी के मामले में वांछित थे. कसाई सलीम उर्फ कालिया के खिलाफ 12 मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस ने घायल सिपाही और दोनों गोकशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा. थाना भोजीपुरा के मझुआ गंगापुर जंगल में मुठभेड़ हुई है.

एटा में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत
एटा जिले में अज्ञात वाहन ने वाइक सवार दो लोगों को रौंदा. दोनों की दर्दनाक मौत. परिवार में मचा कोहराम. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे मे लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस. दोनों मृतक अक्षय और कन्हैया आपस में हैं दोस्त. जलेसर के गांव गणेश पुर से आ रहे जलेसर. मृतक अक्षय थाना जलेसर के गाँव गणेशपुर का है निवासी, दूसरा मृतक कन्हैया बागबाला का है निवासी. थाना जलेसर क्षेत्र के गाँव नगला गोदी के पास की घटना.

बरेली के एक और मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर
बरेली के 50 साल पुराने कोहाड़ा पीर बाजार पर कड़ी कार्रवाई तय. करीब सवा सौ शोरूम और नगर निगम प्रशासन ने दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए थे. नोटिस की मियाद पूरी हो चुकी है. नोटिस जारी कर खाली करने का आदेश दिया गया था. किसी भी वक्त बरेली नगर निगम प्रशासन कठोर कार्रवाई कर सकता है. सीएम ग्रिडस योजना के तहत सड़क का चौड़ीकरण होगा. कब्रिस्तान और मस्जिद की आड़ में भी दुकान और शोरूम बनाए गए हैं. मस्जिद का भी बड़ा हिस्सा आक्रमण करके बनाया गया है. मस्जिद पर भी लाल निशान लगाया गया है. थाना कोतवाली इलाके में कोहाडापीर का मामला.

मेरठ में अवैध हथियार के साथ फायरिंग का वीडियो वायरल
मेरठ जिले में अवैध हथियार के साथ फायरिंग का वीडियो वायरल. झूठी शान की खातिर कानून से खिलवाड़. वायरल वीडियो का पुलिस का संज्ञान लिया. आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस से मारपीट. पुलिस ने आरोपी समेत लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस से दुर्व्यवहार का मुकदमा भी दर्ज. थाना नौचंदी क्षेत्र का मामला.

अयोध्या में बीडीओ अमित त्रिपाठी को किया गया निलंबित
अयोध्या में यूपी शासन की बड़ी कार्रवाई. बीडीओ रुदौली अमित कुमार त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है. उन पर सरकारी धन के दुरुपयोग, अनियमित भुगतान, कर्मचारियों का वेतन रोकने, दुर्व्यवहार,जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. शासन ने प्रथम दृष्टया आरोपों को गंभीर मानते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी किया है. निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा और बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे. साथ ही, उन्हें किसी भी अन्य कार्य, व्यापार या व्यवसाय में संलिप्त न होने का प्रमाण देना होगा. मामले की विस्तृत जांच जारी है.

सुल्तानपुर में फरार 12 अभियुक्तों पर इनाम घोषित
सुल्तानपुर जिले में अखण्डनगर कांड में फरार 12 शातिर अभियुक्तों पर इनाम घोषित. ​पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक आरोपी पर ₹25,000-₹25,000 का पुरस्कार रखा. गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे आरोपियों पर शिकंजा कसने हेतु यह कदम उठाया गया. सटीक सूचना देने वाले नागरिक या पुलिसकर्मी को इनाम मिलेगा. उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी.

इटावा में श्रद्धालुओं से भरी कार खाई में गिरी
इटावा जिले में प्राचीन ब्रह्माणी देवी मंदिर से पूजा अर्चना कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी कार खाई में गिरी. पांच श्रद्धालु हुए घायल. सभी घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती. स्थानीय थाना पुलिस ने लोगों की मदद से कार को खाई से बाहर निकाला. इटावा जिले के बलरई इलाके के पिहरपुरा गांव की घटना

मेरठ में बीसीए की छात्रा ने की खुदकुशी
मेरठ जिले में हॉस्टल में बीसीए की छात्रा के सुसाइड. फांसी के फंदे पर लटका मिला शव. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. सुसाइड के कारणों की जांच में जुटी पुलिस. बिहार के रहने वाली है छात्रा प्रिया. थाना पल्लवपुरम क्षेत्र के शोभित विवि के हॉस्टल की घटना.

जौनपुर में मस्जिद में चोरी करता हुआ पकड़ा गया चोर
जौनपुर जिले में मस्जिद में चोरी‌ करते पकड़ा गया चोर. दैहिक समीक्षा के बाद चोर को किया गया पुलिस के हवाले. गंभीर हालत में चोर को उपचार के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती. पुलिस मस्जिद की दान पेटीका को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी. शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के नई आबादी मोहल्ले का मामला.

बलिया में दो इनामी अपराधियों का एनकाउंटर
बलिया जिले में पच्चीस पच्चीस हजार के दो इनामियां अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़. दोनों इनामिया अपराधियों के पैर में लगी गोली. एक अन्य अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार. मौके से लाखों के जेवरात, दो अवैध तमंचा,कारतूस और बाइक बरामद. तीनों बदमाश डकैती और लूट के दर्जनों मामले में थे वांछित. बैरिया थाने अंतर्गत दया छपरा नौरंगा मार्ग पर हुई मुठभेड़.

बिजनौर में बेटी होने पर पति ने पत्नी को अस्पताल से निकाला
बिजनौर जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना. बेटी होने पर पति ने पत्नी और नवजात को अस्पताल से निकाला. पत्नी के परिजनों से मारपीट का भी पति पर आरोप. अस्पताल के बाहर पीड़ितों ने लगाई इंसाफ की गुहार. घंटों तक अस्पताल के बाहर होता रहा हंगामा. थाना धामपुर के सुहागपुर स्थित अस्पताल का मामला.

इटावा में दर्दनाक सड़क हादसा, बेटे की मौत
इटावा जिले में बेकाबू कार ने बाइक सवार बाप बेटे को कुचला. बेटे की हुई दर्दनाक मौत. पिता को नाजुक हालत में आगरा भेजा गया. कार की टक्कर इतनी जोरदार थी बाप बेटे दोनों 50 फीट दूर उछाल कर जा गिरे. कार सवार हादसे को अंजाम देने के बाद हुआ फरार. इटावा जिले के वैदपुरा इलाके की घटना.

दरार वाले घरों में रहने को मजबूर हुए लोग
सोनभद्र जिले में ओबरा और डाला क्षेत्र में रोज आते हैं भूकंप झटके. पत्थर खदानों में हैवी ब्लास्टिंग से लोग दहशत में. सैकड़ों घरों में आई दरार. घरों में बड़े-बड़े दरारों के बीच रहने को मजबूर परिवार. पत्थर खदान में हैवी ब्लास्टिंग से महज 50 मीटर दूर प्राथमिक विद्यालय. बच्चे जान जोखिम में डालकर ब्लास्टिंग क्षेत्र में पढ़ने को मजबूर. ओबरा, डाला बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र का मामला.

शाहजहांपुर में अफीम तस्कर गिरफ्तार
शाहजहांपुर जिले में शातिर अफीम तस्कर गिरफ्तार. झारखंड का रहने वाल अफीम तस्कर लिपि सोय गिरफ्तार. लिपि सोय झारखंड के थाना अड़की जिला खूंटी का रहने वाला है. अफीम की बड़ी खेप बरेली लेकर जा रहा था. लिपि सोय के पास से डेढ़ किलो अफीम बरामद. नेशनल हाईवे पर बस खराब होने पर लिपि सोय पकड़ा गया. थाना रोजा के आटसालिया ब्रिज के आस से गिरफ्तार किया गया.

अमरोहा में क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ विवाद
अमरोहा जिले में क्रिकेट खेलते हुए हुआ लड़कों में विवाद. लड़कों ने किया पथराव और फायरिंग. फायरिंग से गांव में फैली दहशत. सूचना के घंटों बाद पहुंची पुलिस. मारपीट में दो लड़के हुए चोटिल. थाना नौगावा सादात क्षेत्र के गांव खेतापुर का मामला.

औरेया में खनन सिंडिकेट के खिलाफ एक्शन
औरैया जिले में खनन सिंडिकेट के खिलाफ औरैया जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन. एसडीएम अजय आनंद वर्मा की अगुवाई में की गई छापेमारी. खनन वाहनों की बड़ी संख्या में वाहनों की गई गहन जांच. जांच में पकड़े गए चार अवैध खनन वाहन. ढाई लाख से अधिक का जुर्माना लगा वाहन किए गए जब्त.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *