LIVE: एनकाउंटर हुआ तो लाश दिखाओ.. कपड़ा व्यापारी के बेटे की हत्या से बवाल
Last Updated:
Chitrakoot Kidnapping and Murder LIVE: चित्रकूट में कपड़ा व्यापारी के बेटे का अपहरण और 40 लाख की फिरौती ना मिलने पर हत्या के बाद बवाल मचा हुआ है, आक्रोशित परिजनों ने शव को रखकर प्रयागराज-चित्रकूट एक्सप्रेसवे जाम कर दिया है. पीड़ित पिता की मांग है कि अगर बदमाशों का एनकाउंटर हुआ था उनकी लाशें दिखाओं.
चित्रकूट. यूपी के चित्रकूट जनपद में दो मुस्लिम युवकों द्वारा कपड़ा व्यापारी के बेटे का अपहरण कर 40 लाख की फिरौती न मिलने पर किशोर की हत्या कर शव को जमीन में गाड़ दिया। इस घटना से इलाके में आक्रोश और सनसनी फ़ैल गई. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल हो गया और पीड़ित परिजनों ने नेशनल हाईवे प्रयागराज और चित्रकूट मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया. परिजन आरोपियों के एनकाउंटर करने और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़े हुए है. इसके बाद मंडल की कई थाने की फोर्स और पीएसी बल लगा दिया है. पूरे एरिया को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.
नेशनल हाईवे पर लगाया जाम
जिसके बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल पैदा हो गया और हजारों की तादाद में लोग इकट्ठा हो गए. पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर आरोपियों के एनकाउंटर करने की मांग को लेकर चित्रकूट-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर बच्चे का शव रखकर जाम लगा दिया. वहीं पुलिस की रात में दोनों मुस्लिम आरोपियों से मुठभेड़ हो गई. जिसमें जवाबी फायरिंग में कल्लू नाम के बदमाश की मौत हो गई और दूसरे बदमाश इरफान को गोली लग गई. जिसे इलाज के लिए प्रयागराज में भर्ती कराया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक इरफान ट्रंक, बक्शा और अलमारी मिस्त्री है, जिसके यहां कल्लू नाम का मुस्लिम युवक काम करता था. दोनों प्रयागराज जनपद के रहने वाले है और यहां किराए पर रहते थे. इरफान पीड़ित के घर में किराए पर रहता था. बीते 10 दिसंबर को उससे कमरा खाली करा लिया गया था. शायद इसी बात की खुन्नस थी कि दोनों गुरुवार को बच्चों को बाइक सिखवाने के लालच में उसे अपने साथ ले गए. जिसके बाद पड़ोस में किराए के कमरे में उसकी रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए घर के पीछे गड्ढा खोदकर दफनाना दिया.
About the Author

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें