Live: गंगा में मुर्गा खाकर टांग फेंकने की इजाजत किसने दी?… अखिलेश यादव पर भड़कीं मंत्री

0
Live: गंगा में मुर्गा खाकर टांग फेंकने की इजाजत किसने दी?… अखिलेश यादव पर भड़कीं मंत्री


UP News: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों की खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज18 के साथ बने रहें. यहां आपको हर तरह की खबरें मिलेंगी. राज्य में होने वाली बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें भी मिलेंगी.

आज मऊ आएंगे स्वामी रामदेव

मऊ जनपद में स्वामी रामदेव का आगमन आज. प्राइवेट स्कूल लिटिल फ्लावर चिल्ड्रन स्कूल में योग एवं शिक्षा संवाद का कार्यक्रम में लेंगे भाग.

कानपुर के दो मामलों में मानवाधिकार आयोग का नोटिस, 5 हफ्ते में रिपोर्ट तलब

लखनऊ से जुड़े कानपुर के दो गंभीर मामलों में मानवाधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी किया है. पहला मामला जेल भेजे गए बंदी रंजीत की मौत से जुड़ा है, जिसमें परिजनों ने पुलिस पर मारपीट और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. वहीं दूसरा मामला बिधनू क्षेत्र में 11 साल की बच्ची के दुष्कर्म के बाद हत्या का है, जहां शव खेत में दफन मिला था. आयोग ने दोनों घटनाओं का संज्ञान लेते हुए अब तक की कार्रवाई पर विस्तृत रिपोर्ट पांच हफ्ते के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं.

ग्राइंडर ऐप के जरिए दोस्ती, होटल में बुलाकर लूट और ब्लैकमेल

लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र में ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर युवक से लूट और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है. आरोपी होटल संचालक राजन कश्यप ने पीड़ित को होटल में बुलाया, जहां दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर आपत्तिजनक वीडियो बना लिया. इसके बाद डराकर 10 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए और एटीएम से 25 हजार रुपये निकलवा लिए. विरोध करने पर पीड़ित की पिटाई कर उसे भगा दिया गया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया.

बुजुर्ग महिला का घर पर मिला शव

कल देर शाम महानगर इलाके में 69 वर्षीय विधवा निर्मला देवी की हत्या की गई. घर में ही शव मिला. दोनों हाथ बंधे मिले और गला दबा कर की गई हत्या. मृतका की बहू और मकान में रह रहे एक किराएदार से पूछताछ जारी है. निर्मला देवी के पति राजाराम सचिवालय से रिटायर्ड थे, जिनकी मौत हो चुकी है. निर्मला देवी का बेटा त्रिदेश दूसरे शहर में रहकर नौकरी करता है. घर में बहू रंजना, पोता-पोती और कई किरायेदार रहते हैं. मौके पर पुलिस के सीनियर अफसरों, फॉरेंसिक टीम ने की जांच. पुलिस के मुताबिक जल्द होगा मामले का खुलासा.

इटावा बरेली हाईवे पर सड़क हादसा

थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के इटावा बरेली हाईवे पर एक दुखद घटना हुई है. सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत और चार गंभीर घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि टैक्टर ट्राली बिजली के पोल लेकर जा रहा था. तभी कार आकर पीछे लदे पोलो में आकर घुस गई. टैक्टर ट्राली में लदे बिजली के पोल कार का शीशा तोड़कर गाड़ी अंदर घुस गये. कार में सवार थे तीन बच्चों सहित दंपति. एक बच्चे की घटना स्थल पर दर्दनाक हुई मौत.

मस्जिदों पर जाकर हड्डी फेंक सकते हैं… अखिलेश यादव पर मंत्री का पलटवार
हाल ही में अखिलेश यादव ने गंगा नदी में नाव पर इफ्तार पार्टी को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा था- नाव पर इफ्तार पार्टी क्यों नहीं कर सकते? इसी को लेकर झांसी में मंत्री बेबी रानी मौर्य ने निशाना साधा. उन्होंने कहा- गंगा हमारी मां हैं. गंगा मां पर जाकर रोजा इफ्तार पार्टी करते, लेकिन मु़र्गे खा-खाकर टांगे फेंकने की इजाजत किसने दे दी? क्या इनकी मस्जिदों में जाकर जानवरों की हड्‌डी फेंक सकते हैं? दंगे हो जाएंगे. अखिलेश को हिंदुओं की आस्था की चिंता नहीं है. वे गलत बोल रहे हैं. तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति कर रहे हैं.

यूपी के 8 जिलों में आज APO प्री परीक्षा
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) 2025 प्रारंभिक परीक्षा आज रविवार को प्रदेशभर में आयोजित हो रही है. 182 पदों के लिए होने वाली इस परीक्षा में 93,420 अभ्यर्थी शामिल होंगे. नकलविहीन परीक्षा के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं. परीक्षा नियंत्रक हर्षदेव पांडेय ने निर्देश दिए हैं कि अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले यानी सुबह 8 बजे से प्रवेश दिया जाएगा. मगर, 8:45 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा. देर से पहुंचने वालों को बाहर ही रहना पड़ेगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *