Live: दुबई में छिपे आकिब समेत तीन को लुकआउट नोटिस, गाजियाबाद में चलती कार बनी आग का गोला

0
Live: दुबई में छिपे आकिब समेत तीन को लुकआउट नोटिस, गाजियाबाद में चलती कार बनी आग का गोला


Last Updated:

UP News and Updates in Hindi: अगर आपको उत्तर प्रदेश से जुड़ी आज की मुख्य और ताजा खबरें पढ़नी हैं तो यहां पर आपको सब जानकारी मिलेगी. यहां आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए न्यूज 18 के साथ…

Zoom

यूपी न्यूज लाइव अपडेट.

दुबई में छिपे आकिब समेत तीन को लुकआउट नोटिस
बिजनौर का रहने वाला आकिब सऊदी अरब में रहकर आतंकी नेटवर्क खड़ा करने में जुटा था. वह सोशल मीडिया पर AK-47 और ग्रेनेड दिखाकर युवाओं को प्रभावित करता था. उसकी मंशा देश में बड़े आपराधिक और देशविरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की थी. अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया- शुक्रवार को दुबई में रह रहे आकिब, आजाद और दक्षिण अफ्रीका में रह रहे मैजुल की गिरफ्तारी को लेकर लुकआउट नोटिस जारी किया गया है. जब आतंकी गतिविधियों में शामिल इस नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ और आकिब से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी शुरू हुई, तो दुबई में रह रहे आजाद ने उबैद मलिक को नेपाल भागने की सलाह दी थी.

कुशीनगर में दिल दहला देने वाला एसिड अटैक: प्रेमी ने शादी से नाराज होकर काजल पर फेंका तेजाब
कुशीनगर में सनसनीखेज एसिड अटैक मामले का पुलिस ने 10 घंटे में खुलासा कर दिया. काजल यादव पर तेजाब फेंककर हत्या करने वाला आरोपी छोटेलाल खरवार और उसका साथी अनुज कुशवाहा गिरफ्तार कर लिए गए हैं. पुलिस के मुताबिक, छोटेलाल और काजल के बीच पहले प्रेम प्रसंग था, लेकिन शादी तय होने के बाद काजल ने उससे बात बंद कर दी थी. इसी से नाराज़ होकर छोटेलाल ने साजिश रची. दोनों आरोपियों ने बिहार के गोपालगंज से तेजाब खरीदा और रात में खिड़की से घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया.

सोनभद्र में दरिंदगी और तस्करी का जाल: गैंगस्टर एक्ट में 14 आरोपी गिरफ्तार
सोनभद्र पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और पशु तस्करी में लिप्त बड़े गिरोह पर कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी पिछले वर्ष एक महिला को रास्ते से खींचकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे चुके हैं. जांच में सामने आया कि आरोपी पशु तस्करी के अवैध कारोबार में भी सक्रिय थे. इस मामले में कुल पांच गिरोहों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत सभी आरोपियों को दबोच लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

ईमानदारी की मिसाल: कौशांबी पुलिस ने लौटाया लाखों की ज्वैलरी से भरा महिला का खोया हुआ पर्स
मूल रूप से बिहार की रहने वाली खुशबु का पर्स बाजार जाते समय रास्ते में गिर गया, जिसमें करीब 3.5 तोले सोने की चैन व लॉकेट (लगभग 4-5 लाख रुपये), आधार कार्ड, पेटीएम डिटेल्स और नकदी थी. रात्रि गश्त के दौरान वैशाली चौकी प्रभारी भूपेंद्र प्रताप सिंह को सड़क पर पर्स मिला. पुलिस ने आधार कार्ड के जरिए महिला से संपर्क किया, जिसने बताया कि वह फिलहाल बिहार में है. वापस लौटने पर पुलिस ने महिला को उसका पर्स व पूरा सामान सुरक्षित सौंप दिया. सामान मिलने पर महिला ने खुशी जताते हुए गाजियाबाद पुलिस का आभार व्यक्त किया.

गाजियाबाद में NH-24 पर चलती कार बनी आग का गोला, दो लोगों ने कूदकर बचाई जान
गाजियाबाद के एनएच-24 मेरठ रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई. कार में सवार दो लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली. देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन जलकर खाक हो गया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, घटना से यातायात भी प्रभावित रहा.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *