Live: बाबरी विध्वंस की बरसी पर हाई अलर्ट पर अयोध्या, छावनी में तब्दील हुआ शहर

0
Live: बाबरी विध्वंस की बरसी पर हाई अलर्ट पर अयोध्या, छावनी में तब्दील हुआ शहर


Last Updated:

Ayodhya Babri Masjid Demolition Anniversary Live: अयोध्या में 6 दिसंबर को बाबरी विध्वंस की बरसी को देखते हुए सुरक्षा कड़ी की गई है. शहर को छावनी में बदलते हुए हर जगह भारी फोर्स तैनात है. प्रवेश मार्गों पर कड़ी निगरानी जारी है. बिना अनुमति किसी भी धार्मिक कार्यक्रम की इजाज़त नहीं होगी और उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई होगी.

यूपी पुलिस हाई अलर्ट पर है.
अयोध्या में 6 दिसंबर को बाबरी विध्वंस की बरसी के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सख्त किया गया गया है. चप्पे चप्पे पर भारी फोर्स की तैनाती की गई है. पूरे शहर को छावनी में तब्दील किया गया गया है. हर आने-जाने वाले पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. प्रशासन ने साफ निर्देश दिए हैं कि शहर में बिना अनुमति किसी भी प्रकार का धार्मिक अनुष्ठान, कार्यक्रम या आयोजन नहीं किया जा सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं, ताकि शांति और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखा जा सके.

सुरक्षा को मजबूत करने के लिए शहर में रूफटॉप ड्यूटियों की संख्या बढ़ाई गई हैं. संवेदनशील क्षेत्रों में ऊंची इमारतों पर विशेष पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जो हर गतिविधि पर पैनी नज़र रखेंगे. पूरे शहर में लगे 1000 से अधिक हाई-रिज़ॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरों की कंट्रोल रूम से 24×7 निगरानी की जा रही है. इसके अलावा सभी एंट्री पॉइंट्स पर कड़ी जांच जारी है और वाहनों की लगातार तलाशी ली जा रही है.

फुट पेट्रोलिंग और गश्त में कई गुना इजाफा किया गया है, जबकि अहम क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात हैं. अधिकारियों का कहना है कि रामलला मंदिर निर्माण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से सुरक्षा को कई स्तरों पर मज़बूत करना ज़रूरी हो गया है. प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि हर श्रद्धालु की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

About the Author

authorimg

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

Live: बाबरी विध्वंस की बरसी पर हाई अलर्ट पर अयोध्या, छावनी में तब्दील हुआ शहर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *