LIVE: बुंदेलखंड-पूर्वांचल को विशेष पैकेज? योगी बजट में क्या होगा खास
Last Updated:
UP Budget 2026: 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार बुधवार को अपने दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करेगी. वित्त मंत्री और संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगे. बजट से पहले मुख्यमंत्री…और पढ़ें
UP Budget 2026: वित्त मंत्री आज पेश करेंगे बजट
लखनऊ. योगी सरकार बुधवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में अपना 10वां बजट पेश करने जा रही है. यह बजट योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट है, क्योंकि 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं. बताया जा रहा है कि बजट का आकार करीब 9.5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, जो पिछले बजट से काफी अधिक होगा और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.
पूर्वांचल-बुंदेलखंड को विशेष बजट
बजट में पूर्वांचल, बुंदेलखंड और अन्य पिछड़े क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए पर्याप्त प्रावधान किए जाने की उम्मीद है, ताकि क्षेत्रीय असमानता कम हो सके. सामाजिक कल्याण योजनाओं के तहत वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों के भरण-पोषण के लिए धनराशि में बढ़ोतरी हो सकती है. इसके अलावा शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में संभावित वृद्धि से लाखों शिक्षकों को लाभ मिल सकता है.
कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
कैबिनेट बैठक में अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है, जैसे यूपीसीडा (उत्तर प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन) से जुड़े प्रोजेक्ट, लखनऊ मेट्रो के निर्माण एवं संचालन से संबंधित योजनाएं, गौतम बुद्ध विकास प्राधिकरण की संपत्तियों के विकास एवं आवंटन, तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों से जुड़े मामले. आयुष विभाग की CAG रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखने का प्रस्ताव भी मंजूर किया जा सकता है. चर्चा में चित्रकूट लिंक परियोजना की रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल और बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड द्वारा लखीमपुर में नई औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिए जारी लेटर ऑफ कम्फर्ट जैसे प्रस्ताव भी शामिल होंगे, जो औद्योगिक विकास को बढ़ावा देंगे.
वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी का लक्ष्य
यह बजट राज्य को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की ओर मजबूत कदम के रूप में देखा जा रहा है. सरकार का फोकस विकास, सुशासन और जनकल्याण पर बना हुआ है, जिससे किसानों, युवाओं, महिलाओं और पिछड़े वर्गों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है. बजट पेश होने के बाद विधानसभा में इसकी विस्तृत चर्चा होगी, जो राज्य की आर्थिक दिशा तय करने में निर्णायक साबित होगी.
February 11, 202608:19 IST
UP Budget 2026 LIVE: सर्वसमावेशी विकास का बजट होगा: CM योगी आदित्यनाथ
UP Budget 2026 LIVE: आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में ‘नए भारत का नया उत्तर प्रदेश’ विकास और समृद्धि के एक अभूतपूर्व दशक का साक्षी बन रहा है. जन-जन के अटूट विश्वास और आशीर्वाद के फलस्वरूप, आपकी सरकार आज लगातार 10वीं बार उत्तर प्रदेश विधान मंडल में प्रदेश के सर्वसमावेशी विकास का बजट प्रस्तुत करने जा रही है. वित्तीय वर्ष 2026-27 का यह बजट 25 करोड़ प्रदेश वासियों की आशाओं और आकांक्षाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का ‘दशकीय प्रमाण’ है.
February 11, 202608:15 IST
UP Budget 2026 LIVE: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक बोले- यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट
UP Budget 2026 LIVE: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने News18 से एक्सक्लूसिव बातचीत में बजट को हर क्षेत्र के लिए फायदेमंद बताया. यूपी के इतिहास में सबसे बड़ा बजट होगा. हमारी सरकार में तीन गुना बजट बढ़ा. प्रदेश का विकास करने वाला बजट होगा. विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें दुख सत्ता जाने का है. सपा अल्पसंख्यक समाज को भय दिखा कर वोट लेती है. अगर अल्पसंख्यक मतदान करना छोड़ दे तो यह प्रधानी नहीं जिता पाएंगे.
February 11, 202607:50 IST
UP Budget 2026 LIVE: मंत्री जयवीर सिंह बोले आम आदमी के लिए होगा बजट
UP Budget 2026 LIVE:: योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने न्यूज़ 18 से एक्सक्लूसिव बातचीत में यूपी के बजट को लोकल्याणकारी बजट बताया. जयवीर सिंह बोले ने कहा कि बजट आम जनता के लिए होगा. बजट से यूपी के हर व्यक्ति, महिला, किसान, उद्यमी, गरीब और बुजुर्ग सभी का हित होगा. उन्होंने कहा कि विपक्ष के समय में बजट का कोई मतलब नहीं था, अब हमारी सरकार का बजट ऐतिहासिक होगा.
February 11, 202607:45 IST
UP Budget 2026 LIVE: बजट पर अखिलेश यादव की प्रेस कांफ्रेंस
UP Budget 2026 LIVE: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार दोपहर 1:30 बजे समाजवादी पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे. आज पेश होने वाले उत्तर प्रदेश के बजट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादवअपनी बात रखेंगे.
February 11, 202607:23 IST
UP Budget 2026 LIVE: सुरेश खन्ना बोले- हर वर्ग के लिए होगा बजट
UP Budget 2026 LIVE: योगी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने News18 से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि किसान युवा महिला छात्र और श्रमिक हर वर्ग के लिए बजट है. मुख्य फोकस तकनीक युक्त रोजगार से है. पढ़ाई के साथ तकनीक बहुत जरूरी है. हमारे लिए हर दिन चुनाव है, क्योंकि हम जनता के बीच रहते हैं. जो चारों साल दिखाई पड़ता है वह बजट में दिखाई देता है. बजट में जनसामान्य की आकांक्षाएं हैं. विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, सभी लोग स्वीकार करते हैं आज कानून व्यवस्था बेहतर है. कौन सी बात कब कहां कही जाती है जब सलीका हो तो हर बात सुनी जाती है.