Lucknow News: 8 दिन किशोर साथ दुष्कर्म, फाड़े कपड़े… घर में घुसकर महिलाओं संग मारपीट, 11 पर दर्ज FIR
Last Updated:
Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक पीड़ित परिवार ने थाना बीकेटी पुलिस से शिकाय दर्ज कर बताया है कि एक गांव के ही युवक ने घर के किशोर के साथ 8 दिन दुष्कर्म किया है.
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां विनय नामक एक युवक पर आरोप है कि उसने ब्लैकमेल कर एक किशोर से आठ दिन तक दुष्कर्म किया. शिकायत पर पीड़ित किशोर के घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट, कपड़े फाड़े. इस घटना के बाद से पूरा परिवार डरा हुआ है और पुलिस से मदद की गुहार लगाई है.
पीड़ित परिवार ने 11 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. पीड़ित परिवार ने जिस विनय पर ब्लैकमेल कर आठ दिनों तक दुष्कर्म का आरोप लगाया है वह गांव का ही रहने वाला है. इतना ही नहीं परिजनों का यह भी आरोप है कि जब पुलिस से शिकायत की और इसकी सूचना आरोपियों को हुई तो उन्होंने घर में घुसकर पूरे परिवार के साथ मारपीट की.
पीड़ित परिवार ने शिकायत में आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपियों ने मारपीट के साथ-साथ महिलाओं के कपड़े तक फाड़े. शिकायत में बताया कि जब कुछ दिनों से किशोर को गुमसुम देखकर पिता ने उससे पूछताछ की, तो किशोर ने पिता को बताया कि एक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर विनय उसके साथ दुष्कर्म करता है. थाना बीकेटी पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे… और पढ़ें