Magh Mela 2026 Live: हर-हर गंगे के जयघोष के बीच प्रयागराज में उमड़ा आस्था का सैलाब, 10 हजार पुलिसकर्मी, ड्रोन और CCTV, माघ मेले में अभूतपूर्व सुरक्षा

0
Magh Mela 2026 Live: हर-हर गंगे के जयघोष के बीच प्रयागराज में उमड़ा आस्था का सैलाब, 10 हजार पुलिसकर्मी, ड्रोन और CCTV, माघ मेले में अभूतपूर्व सुरक्षा


Last Updated:

Magh Mela 2026 Live: प्रयागराज में विश्व प्रसिद्ध माघ मेला 2026 का शुभारंभ हो चुका है. 44 दिनों तक चलने वाले ऐतिहासिक माघ मेले में पहले ही दिन यानी शनिवार 03 जनवरी 2026 को 31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम में आस्था की डुबकी लगाई. संगम तट पर हर-हर गंगे और जय मां गंगा के उद्घोष के बीच आस्था, परंपरा और आधुनिक व्यवस्थाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला. व्हीलचेयर पर संगम स्नान करते बुजुर्ग, घाटों पर पेट्रोलिंग करती सुरक्षा गाड़ियां और चारों ओर श्रद्धालुओं का सैलाब, पहले स्नान पर्व ने माघ मेले की भव्यता का साफ संकेत दे दिया. आइए जानते हैं पल-पल की अपडेट…

Magh Mela 2026 Live News: टेंट सिटी बनी आकर्षण, रात में संगम दिखता है स्वर्ग समान

माघ मेला क्षेत्र को 7 सेक्टरों में बांटा गया है. करीब 800 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले मेले में 126 किलोमीटर लंबे मार्ग चेकर्ड प्लेट से तैयार किए गए हैं. रात के समय संगम क्षेत्र बेहद आकर्षक नजर आ रहा है नावों पर एलईडी लाइट से सजी रंगीन छतरियां, जल में सात रंगों के फव्वारे और घाटों पर कलर-कोडेड चेंजिंग रूम अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहे हैं.

Magh Mela 2026 Start And End Date: माघ मेले के छह प्रमुख स्नान पर्व

इस वर्ष माघ मेले में कुल छह महत्वपूर्ण स्नान पर्व होंगे..
3 जनवरी
14 जनवरी (मकर संक्रांति)
18 जनवरी
23 जनवरी
1 फरवरी
15 फरवरी (महाशिवरात्रि)

प्रशासन के अनुसार, हर स्नान पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.

Magh Mela 2026 Live Updates: कल्पवास आरंभ, 44 दिनों तक चलेगा आस्था का महापर्व

पौष पूर्णिमा से कल्पवासियों का व्रत शुरू हो चुका है. आचार्य चौक, दंडीवाड़ा, खाक चौक और प्रमुख आध्यात्मिक संस्थाओं के शिविर पूरी तरह सज चुके हैं. करीब 20 लाख कल्पवासी 3 जनवरी से 1 फरवरी तक कल्पवास करेंगे. वहीं पहले स्नान पर्व पर 31 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गंगा में पवित्र डुबकी लगाई. 44 दिनों तक चलने वाले इस मेले में 12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आने की संभावना है.

homeuttar-pradesh

Live: हर-हर गंगे के जयघोष के बीच प्रयागराज में उमड़ा आस्था का सैलाब



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों