Magh Mela 2026 Live: आस्था की त्रिवेणी में उमड़ा जनसैलाब, मकर संक्रांति से लेकर मौनी अमावस्या तक ‘महाकुंभ’ जैसी तैयारी, जानें स्नान मुहूर्त और पूरी गाइड

0
Magh Mela 2026 Live: आस्था की त्रिवेणी में उमड़ा जनसैलाब, मकर संक्रांति से लेकर मौनी अमावस्या तक ‘महाकुंभ’ जैसी तैयारी, जानें स्नान मुहूर्त और पूरी गाइड


Last Updated:

Magh Mela 2026 Live: संगम की रेती पर आस्था, अध्यात्म और अटूट विश्वास का सबसे बड़ा समागम ‘माघ मेला 2026’ अपने पूरे शबाब पर है. हाड़ कंपाने वाली ठंड और कोहरे की चादर भी भक्तों के उत्साह को डिगा नहीं पा रही है. इस बार योगी सरकार ने माघ मेले को ‘महाकुंभ 2025’ के रिहर्सल के तौर पर ‘दिव्य और भव्य’ रूप दिया है. जहां एक ओर कल्पवासियों की कठिन साधना शुरू हो चुकी है, वहीं दूसरी ओर मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या जैसे प्रमुख स्नान पर्वों के लिए प्रशासन ने जमीन से आसमान तक सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम किए हैं. हेलीकॉप्टर सेवा से लेकर क्यूआर कोड वाले बिजली के खंभों तक, इस बार का माघ मेला हाईटेक सुविधाओं से लैस है. आइए जानते हैं पल-पल की अपडेट… 

Magh Mela 2026 Live News: मेले की हाईटेक और भव्य व्यवस्थाएं
कनेक्टिविटी: 9 पांटून पुल तैयार हैं. पैदल यात्रियों के लिए अलग से पुल की व्यवस्था है.
डिजिटल मदद: बिजली के खंभों पर QR Code लगाए गए हैं, जिन्हें स्कैन कर श्रद्धालु अपनी लोकेशन और सुविधाओं की जानकारी ले सकते हैं.
मेला रेल सेवा: रेलवे ने यात्रियों के लिए विशेष पोर्टल लॉन्च किया है, जहां ट्रेनों और स्टेशन की हर जानकारी एक क्लिक पर मिलेगी.
पर्यटन: पहली बार मेले में हेलीकॉप्टर सेवा और पैराग्लाइडिंग की शुरुआत की गई है.

Magh Mela 2026 Live Updates: 7 सेक्टर और ऊर्जा चक्रों की थीम: इस बार क्या है खास?
मेला अधिकारी ऋषिराज के अनुसार, पहली बार पूरे मेला क्षेत्र (800 हेक्टेयर) को ऊर्जा चक्रों की थीम पर 7 सेक्टरों में बांटा गया है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों की लंबाई बढ़ाकर 2.98 किलोमीटर कर दी गई है.

Magh Mela 2026 Snan Dates: प्रमुख स्नान पर्व और शुभ मुहूर्त: डायरी में नोट कर लें ये तारीखें
माघ मेले के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए ज्योतिषाचार्यों और प्रशासन ने स्नान के विशेष मुहूर्त जारी किए हैं:

स्नान पर्व तिथि शुभ मुहूर्त (स्नान का समय) संभावित भीड़
मकर संक्रांति 15 जनवरी (गुरुवार) भोर 4:00 से दोपहर 1:39 बजे तक 2 करोड़
मौनी अमावस्या 18 जनवरी (रविवार) भोर 4:00 से शाम 5:20 बजे तक 3.50 करोड़+
वसंत पंचमी 23 जनवरी (शुक्रवार) भोर 4:00 से शाम 5:21 बजे तक 2 करोड़+
माघी पूर्णिमा 01 फरवरी
महाशिवरात्रि 15 फरवरी

Magh Mela 2026 Start And End Date: 44 दिन चलेगा माघ मेला, 15 फरवरी को होगा समापन

कड़ाके की ठंड और कोहरे की चादर के बीच तीर्थराज प्रयागराज की पावन रेती पर आस्था, अध्यात्म और परंपरा का शंखनाद हो चुका है. शनिवार, 3 जनवरी 2026 को पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध माघ मेले का भव्य शुभारंभ हुआ. 44 दिनों तक चलने वाले इस मेले का समापन 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के साथ होगा. संगम तट पर जप, तप और दान की यह परंपरा कल्पवासियों के लिए मोक्ष का द्वार मानी जाती है. हर-हर गंगे और जय मां गंगा के उद्घोष, कड़ी सुरक्षा, आधुनिक सुविधाएं और दिव्य वातावरण ने साफ संकेत दे दिया है कि यह माघ मेला ऐतिहासिक बनने जा रहा है.

About the Author

authorimg

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

Live: मकर संक्रांति से लेकर मौनी अमावस्या तक ‘महाकुंभ’ जैसी तैयारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों