Magh Mela 2026 LIVE: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचेंगे माघ मेला, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से करेंगे मुलाकात

0
Magh Mela 2026 LIVE: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचेंगे माघ मेला, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से करेंगे मुलाकात


Prayagraj Magh Mela 2026 Live: संगम की रेती पर अध्यात्म और आस्था का महाकुंभ ‘माघ मेला’ अपने पूरे शबाब पर है. आज अचला सप्तमी (रथ सप्तमी) के पावन अवसर पर त्रिवेणी के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है. जहां एक ओर लाखों भक्त सूर्य उपासना और पुण्य की डुबकी लगा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का अनशन और उनके शिविर के बाहर हुए हंगामे ने मेले की सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज कर दी है. इसी गहमागहमी के बीच यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज प्रयागराज पहुंच रहे हैं, जिन पर सबकी निगाहें टिकी हैं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट…

Magh Mela: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचेंगे माघ मेला
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य माघ मेले में पहुंचेगे. जहां वह माघ मेले में अनशन पर बैठे ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात की जानकारी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेंद्र योगीराज ने दी है. उन्होंने बताया कि कुछ ही देर में यह मुलाकात संभव होगी. इस दौरान दोनों के बीच महत्वपूर्ण बातचीत होने की संभावना है.

Magh Mela 2026: सीएम योगी को बदनाम कर रहे हैं सतुआ बाबा

अयोध्या धाम के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद माघ मेले में किसी अनहोनी की साजिश रच रहे थे और पहले भी वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आक्रामक रहे हैं और उन्हें बदनाम करने के बहाने तलाशते रहे हैं. जगद्गुरु ने कहा कि इस पूरे विवाद में प्रशासन ने सूझबूझ से काम लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सनातन समाज में फूट डालने का काम कर रहे हैं. वहीं संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा पर लग्जरी गाड़ियां खरीदने और पैसे लेकर साधु संतों को जमीन बांटने का आरोप लगाया गया है. उन्होंने कहा कि सतुआ बाबा मुख्यमंत्री योगी के साथ रहकर उन्हें भी बदनाम कर रहे हैं. अंत में जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और सतुआ बाबा पर माघ मेले में आने की पूरी तरह पाबंदी लगाई जाए.

Magh Mela: माघ मेले को लेकर संतों के विवाद पर जगद्गुरु परमहंस आचार्य का बड़ा बयान

प्रयागराज में माघ मेले को लेकर उठे विवाद के बीच तपस्वी छावनी अयोध्या धाम के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि माघ मेले को सबसे ज्यादा बदनाम करने का काम दो संतों ने किया है. इनमें पहला नाम स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और दूसरा संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा का है. जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि इन दोनों संतों का माघ मेले में प्रवेश प्रतिबंधित किया जाना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का कार्य राष्ट्र विरोधी है और उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानी एनएसए के तहत कार्रवाई होनी चाहिए.

श्रद्धालुओं के लिए जरूरी: ट्रैफिक और पार्किंग गाइड
मेला क्षेत्र आज सुबह 4 बजे से ‘नो व्हीकल जोन’ में तब्दील हो चुका है. केवल एम्बुलेंस और आपातकालीन वाहनों को अनुमति है.

पार्किंग स्थल किसके लिए जाने का रास्ता
प्लॉट नंबर 17 संगम स्नान हेतु काली मार्ग से पैदल अपर संगम मार्ग
गल्ला मंडी दारागंज/किला घाट मोरी रैंप, शिवाला घाट
नागवासुकि नागवासुकि घाट रिवर फ्रंट मार्ग
सोहम आश्रम झूंसी की ओर अक्षयवट मार्ग, पांटून पुल संख्या 1
गजिया/नवप्रयागम अरैल घाट अरैल बांध रोड, चक्रमाधव घाट

पांटून पुल की व्यवस्था:
परेड से झूंसी जाने के लिए: पुल संख्या 3, 5 और 7
झूंसी से परेड आने के लिए: पुल संख्या 4 और 6

बांग्लादेशी हिंदुओं की रक्षा के लिए महायज्ञ
मेला क्षेत्र में गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ महाराज ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर विशेष वैदिक अनुष्ठान किया. उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि कूटनीतिक दबाव बनाकर वहां के अल्पसंख्यकों और शक्तिपीठों की रक्षा की जाए. भारत आने के इच्छुक बांग्लादेशी हिंदुओं को नागरिकता और सम्मान दिया जाए.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का दौरा, क्या खत्म होगा गतिरोध?
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज शाम 5 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे. वह 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे. हालांकि उनके आधिकारिक प्रोटोकॉल में माघ मेला जाने का जिक्र नहीं है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि वह शंकराचार्य से मुलाकात कर उनका अनशन तुड़वाने का प्रयास कर सकते हैं. गौरतलब है कि शंकराचार्य ने पूर्व में केशव मौर्य को सीएम बनाने तक की मांग उठाई थी.

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद: सुरक्षा बढ़ी, CCTV तैनात
ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का अनशन आज 8वें दिन भी जारी है. शनिवार देर शाम उनके शिविर के बाहर भगवा झंडा लिए कुछ युवकों द्वारा नारेबाजी और हंगामे के बाद स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है. शंकराचार्य के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है. अब वह वैनिटी वैन से निकलकर पालकी पर विराजमान हैं. शिविर के पास 10 CCTV कैमरे लगाए गए हैं. राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेंद्र योगीराज ने केंद्र सरकार और गृह मंत्री से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.

अचला सप्तमी: सूर्य उपासना और दान का महापर्व
आज रविवार को अचला सप्तमी के मौके पर संगम तट पर सुबह से ही ‘हर-हर गंगे’ के उद्घोष गूंज रहे हैं. रविवार का दिन होने के कारण सूर्य पूजा का महत्व और बढ़ गया है. माना जाता है कि आज के दिन स्नान से आरोग्य और आत्मबल की प्राप्ति होती है. कल्पवासी स्नान के बाद गुरु पूजन और अचला दान (खासकर वस्त्र दान) कर रहे हैं. मेलाधिकारी ऋषिराज के अनुसार, महाराष्ट्र, बिहार, नेपाल और एमपी समेत देश भर से करीब 40 से 50 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों