Magh Mela 2026 Live: मकर संक्रांति पर 11 साल बाद बना दुर्लभ ‘महासंयोग’, श्रद्धालुओं के लिए 24 घाट तैया, स्नाइपर्स की रहेगी नजर, जानें शुभ मुहूर्त और ट्रैफिक प्लान

0
Magh Mela 2026 Live: मकर संक्रांति पर 11 साल बाद बना दुर्लभ ‘महासंयोग’, श्रद्धालुओं के लिए 24 घाट तैया, स्नाइपर्स की रहेगी नजर, जानें शुभ मुहूर्त और ट्रैफिक प्लान


Magh Mela 2026 Live: संगम की रेती पर अध्यात्म और आस्था का सबसे बड़ा समागम ‘माघ मेला 2026’ अपने चरम पर है. 15 जनवरी को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर संगम तट पर आस्था का भव्य नजारा देखने को मिलेगा. इस बार प्रशासन ने करीब 2 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन का अनुमान लगाया है. सुरक्षा से लेकर सुविधा तक, मेला प्रशासन ने चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं. आइए जानते हैं पल-पल की अपडेट…

Magh Mela 2026 Live Updates: होल्डिंग एरिया, बाइक टैक्सी और पर्यटन सुविधाएं
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित आवागमन के लिए 14 अस्थायी होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं. ट्रैफिक मूवमेंट प्लान के तहत बाइक टैक्सी सेवा भी उपलब्ध रहेगी. पर्यटकों के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा वाटर स्पोर्ट्स और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का संचालन किया जा रहा है, जिसका अब तक 1000 से अधिक पर्यटक आनंद ले चुके हैं.

Magh Mela 2026 Prayagraj: पर्यटकों के लिए खास, वॉटर स्पोर्ट्स और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 14 अस्थायी होल्डिंग एरिया और बाइक टैक्सी की सुविधा दी गई है. स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा संचालित फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद अब तक एक हजार से अधिक लोग ले चुके हैं. संगम में डुबकी लगाने के लिए 10 लाख से अधिक कल्पवासी भी अपने शिविरों में पहुंच चुके हैं.

Magh Mela 2026 Latest Updates:  यातायात अलर्ट, इन रास्तों पर रहेगी नो-एंट्री
मकर संक्रांति स्नान के लिए 14 जनवरी रात 12:01 बजे से 16 जनवरी रात 12:00 बजे तक भारी वाहनों का डायवर्जन लागू रहेगा.

प्रमुख नो-एंट्री पॉइंट्स: मंदर मोड़, सहसो चौराहा, सोरांव बाइपास, हबूसा मोड़, बमरौली, और गौहनिया.
कानपुर, लखनऊ, वाराणसी और रीवा की ओर से आने वाले भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा.

Magh Mela 2026 Live News: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ATS और स्नाइपर्स तैनात
मेले की सुरक्षा के लिए एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने मोर्चा संभाल लिया है. ऊंचे टावरों पर अत्याधुनिक हथियारों से लैस स्नाइपर्स तैनात किए गए हैं. मेला क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी और ड्रोन से नजर रखी जा रही है.

Magh Mela 2026 Latest News: श्रद्धालुओं के लिए 3.69 किमी लंबे घाट तैयार
भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने इस बार घाटों की लंबाई बढ़ाकर 3.69 किमी कर दी है (पिछली बार यह 2 किमी थी). कुल 24 घाट बनाए गए हैं:
अरैल क्षेत्र: पक्का घाट, सेल्फी पॉइंट, महाकाल आरती घाट, चक्रम माधव, सोमेश्वर महादेव.
झूंसी क्षेत्र: संगम लोअर, एरावत घाट, मोरी घाट, दंडीबाड़ा, आचार्यबाड़ा, कल्पवासी घाट.
परेड/संगम क्षेत्र: संगम नोज, यमुनापट्टी, गंगापट्टी, महावीर घाट, रामघाट, काली घाट, दशाश्वमेध और नागवासुकि घाट.

Magh Mela 2026 Live

Magh Mela 2026 Live Updates: 11 साल बाद बना दुर्लभ महासंयोग
इस वर्ष मकर संक्रांति ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष है. 14 जनवरी को 11 वर्षों के बाद मकर संक्रांति और षटतिला एकादशी का महासंयोग बन रहा है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इससे पहले यह दुर्लभ योग 2015 में बना था.

पुण्यकाल (14 जनवरी): दोपहर 3:13 बजे से शाम 4:58 बजे तक.
एकादशी तिथि: 13 जनवरी दोपहर 3:17 बजे से 14 जनवरी शाम 5:52 बजे तक.

15 जनवरी को भी पूरे दिन स्नान का पुण्यकाल रहेगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों