Magh Mela 2026 Live: मकर संक्रांति पर संगम तट पर 1.5 करोड़ भक्तों का रेला, करोड़ों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, सुरक्षा में ATS और AI तकनीक तैनात
Magh Mela 2026 Live: संगम की रेती पर आस्था का महाकुंभ उमड़ पड़ा है. कड़ाके की ठंड और कोहरे की चादर को चीरते हुए लाखों श्रद्धालु ‘हर-हर गंगे’ के उद्घोष के साथ त्रिवेणी की पवित्र धाराओं में मकर संक्रांति का पुण्य स्नान कर रहे हैं. प्रशासन का अनुमान है कि आज संगम तट पर 1.5 से 2 करोड़ भक्त डुबकी लगाएंगे. सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर एटीएस कमांडो और एआई कैमरों की नजर है, तो वहीं कल्पवासियों की साधना और हठयोगियों का तप इस मेले को अलौकिक बना रहा है. मकर संक्रांति के इस महापर्व पर श्रद्धा, शक्ति और सुरक्षा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है. आइए जानते हैं पल-पल की अपडेट…
January 15, 202609:29 IST
माघ मेला 2026 लाइव: सात समंदर पार से पहुंचे श्रद्धालु, ग्लोबल हुई अयोध्या
अयोध्या की दिव्यता अब वैश्विक हो चुकी है. मकर संक्रांति के मौके पर केवल भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिका, नेपाल और भूटान से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं. नेपाल से आए भक्तों ने कहा, ‘मकर संक्रांति पर रामनगरी में स्नान और दान का जो महत्व है, वह कहीं और नहीं. यहां की व्यवस्थाएं सराहनीय हैं.’ विदेशी मेहमान भी सरयू में डुबकी लगाकर और रामलला के दर्शन कर खुद को धन्य मान रहे हैं.
January 15, 202609:14 IST
Magh Mela 2026 Live Updates: सूर्य का उत्तरायण और ज्योतिषीय महत्व
अयोध्या के स्वामी भास्कराचार्य जी महाराज के अनुसार, आज सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे सूर्य उत्तरायण हो गए हैं. इस अवसर पर स्नान और दान का अनंत फल मिलता है. घाट पुरोहित राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सरयू में स्नान करने से पापों का नाश होता है और कष्टों का निवारण होता है. विशेषकर ग्रह दशा की शांति के लिए आज का स्नान अत्यंत फलदायी माना जाता है.
January 15, 202609:03 IST
Magh Mela 2026 Latest Updates: सुबह 8 बजे तक 21 लाख भक्तों ने किया स्नान
संगम की रेती पर मकर संक्रांति का महापर्व पूरे शबाब पर है. सुबह 8 बजे तक 21 लाख से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी की पावन धाराओं में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. कड़ाके की ठंड और कोहरे के बावजूद श्रद्धालुओं का जोश कम नहीं हो रहा है, और संगम की ओर जाने वाले हर मार्ग पर ‘हर-हर गंगे’ की गूंज है.
January 15, 202608:53 IST
Magh Mela 2026 Latest News: सुबह 3 बजे से सरयू तट पर श्रद्धा का प्रवाह
राम नगरी अयोध्या में मकर संक्रांति का पर्व उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. तिथि गणना के अनुसार, 14 जनवरी को एकादशी होने के कारण इस वर्ष 15 जनवरी को मुख्य पर्व का आयोजन किया गया है. कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालु पीछे नहीं हटे और सुबह 3:00 बजे से ही सरयू के विभिन्न घाटों पर स्नान का क्रम शुरू हो गया. प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा और सुविधा की व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि स्नानार्थियों को कोई असुविधा न हो.
January 15, 202608:42 IST
Magh Mela 2026: सुबह 3 बजे से सरयू स्नान और दान-पुण्य का दौर जारी
राम नगरी अयोध्या में आज मकर संक्रांति के पर्व पर आस्था का अद्भुत सैलाब उमड़ पड़ा है. ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 3:00 बजे से ही कड़ाके की ठंड के बीच पावन सरयू की लहरों में डुबकी लगाने का सिलसिला जारी है. सूर्य के उत्तरायण होते ही पूरी नगरी ‘जय श्रीराम’ और ‘हर-हर सरयू’ के जयघोष से गुंजायमान है. इस बार एकादशी के कारण 15 जनवरी को मनाए जा रहे इस महापर्व पर केवल देश ही नहीं, बल्कि अमेरिका, नेपाल और भूटान जैसे सात समंदर पार देशों से भी श्रद्धालु मोक्ष की कामना लेकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं.
January 15, 202608:29 IST
Magh Mela 2026 Prayagraj: सुबह 6 बजे तक 8 लाख श्रद्धालु पहुंचे घाटों पर
माघ मेले के दूसरे मुख्य स्नान पर्व मकर संक्रांति पर संगम तट श्रद्धालुओं से पट गया है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, आज सुबह 6 बजे तक ही 8 लाख से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. संगम की ओर जाने वाले हर मार्ग पर भक्तों का हुजूम नजर आ रहा है. श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है. मेला प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि आज सूर्यास्त तक स्नानार्थियों की संख्या 1 से 1.5 करोड़ के बीच पहुंच सकती है. इसके लिए सभी 24 घाटों पर जल पुलिस और गोताखोरों की विशेष निगरानी रखी जा रही है.
January 15, 202608:20 IST
श्रद्धालुओं ने संगम घाट पर किया स्नान और पूजा
#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: माघ मेले के दौरान मकर संक्रांति 2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं ने संगम घाट पर स्नान किया और पूजा की।
वीडियो ड्रोन से लिया गया है। pic.twitter.com/OjReQuabmH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2026
प्रयागराज: माघ मेले के दौरान मकर संक्रांति 2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं ने संगम घाट पर स्नान किया और पूजा की.
January 15, 202607:55 IST
Magh Mela 2026 Live: बढ़ाई गई गश्त, रखी जा रही सतत निगरानी
#WATCH प्रयागराज (यूपी): एसपी माघ मेला नीरज पांडे ने कहा, “मकर संक्रान्ति का स्नान कल भी काफी लोगों ने किया। करीब 85 लाख लोगों ने स्नान किया था। आज भी सुबह से काफी भीड़ चल रही है। इसको देखते हुए काफी सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। कोहरा भी काफी बढ़ गया है जिसको देखते हुए पुलिस… https://t.co/CE1bkVtgQM pic.twitter.com/5DJzFW2VMf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2026
प्रयागराज: एसपी माघ मेला नीरज पांडे ने कहा, ‘मकर संक्रान्ति का स्नान कल भी काफी लोगों ने किया. करीब 85 लाख लोगों ने स्नान किया था. आज भी सुबह से काफी भीड़ चल रही है. इसको देखते हुए काफी सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं. कोहरा भी काफी बढ़ गया है जिसको देखते हुए पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है ताकि कोई रास्ता न भटके, इसके लिए सतत निगरानी की जा रही है.’
January 15, 202607:52 IST
Magh Mela 2026 Latest Updates: ठंड पर भारी आस्था, मकर संक्रांति पर संगम में आस्था का सैलाब
#WATCH प्रयागराज (यूपी): प्रयागराज में घना कोहरा छाया दिखा। इस दौरान चल रहे माघ मेले के दौरान और मकर संक्रांति 2026 के अवसर पर श्रद्धालु संगम घाट पर स्नान करने पहुंच रहे हैं। pic.twitter.com/CNpM039m81
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2026
प्रयागराज में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया दिखा. इस दौरान चल रहे माघ मेले के दौरान और मकर संक्रांति 2026 के अवसर पर श्रद्धालु संगम घाट पर स्नान करने पहुंच रहे हैं. मकर संक्रांति 2026 के मौके पर संगम घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और सुरक्षा कड़ी कर दी गई.
January 15, 202607:48 IST
Magh Mela 2026 Snan Dates: आगामी स्नान पर्वों की तिथियां
44 दिनों तक चलने वाले इस मेले में अभी कई महत्वपूर्ण स्नान पर्व बाकी हैं:
18 जनवरी: मौनी अमावस्या
30 जनवरी: बसंत पंचमी
1 फरवरी: माघी पूर्णिमा
15 फरवरी: महाशिवरात्रि (मेला समापन)
सरकार का अनुमान है कि पूरे मेले के दौरान करीब 12 से 15 करोड़ श्रद्धालु संगम नगरी पहुंचेंगे.
January 15, 202607:46 IST
Magh Mela 2026 Prayagraj: अद्भुत हठयोग: 12 साल तक खड़े रहने का संकल्प
माघ मेले में धर्म और अध्यात्म के अनूठे रंग भी दिख रहे हैं. जूना अखाड़े के दो नागा सन्यासी, स्वामी महेशानंद गिरि और स्वामी सतीशानंद गिरि, चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. स्वामी महेशानंद पिछले साढ़े चार वर्षों से खड़े होकर साधना कर रहे हैं और उन्होंने जनकल्याण के लिए 12 वर्ष तक न बैठने और न लेटने का कठिन ‘खडेश्वरी’ संकल्प लिया है. उनके पैरों में सूजन आ गई है, लेकिन उनकी श्रद्धा अटल है. उनके साथ उनके गुरु भाई भी इसी कठिन तप में लीन हैं, जिन्हें देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुट रही है.
January 15, 202607:44 IST
Magh Mela 2026 Latest News: सुरक्षा का अभेद्य किला, एआई और एटीएस तैनात
पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं. भीड़ नियंत्रण के लिए 400 एआई (AI) युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो क्राउड डेंसिटी और इंसिडेंट रिपोर्टिंग करेंगे. 12 कंपनी पीएसी, एटीएस की दो यूनिट, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जल पुलिस के साथ 6,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं. वहीं, 42 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं और जाम से निपटने के लिए विशेष क्यूआरटी (QRT) टीमें तैनात की गई हैं.
January 15, 202607:42 IST
Magh Mela 2026 Live News: हाईटेक सुरक्षा और अभूतपूर्व इंतजाम
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए योगी सरकार ने अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं. मेला क्षेत्र को 800 हेक्टेयर और 7 सेक्टरों में बांटा गया है. साथ ही, स्नान घाटों की लंबाई बढ़ाकर 12,100 फीट की गई है. वहीं, 160 किमी चकर्ड प्लेटें, 242 किमी पेयजल लाइन, 25 हजार शौचालय और 8 हजार डस्टबिन लगाए गए हैं. 25 अस्थाई विद्युत सब-स्टेशन और सिंचाई विभाग द्वारा 10 हजार क्यूसेक पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है. दो 20-बेड वाले अस्पताल, 12 प्राथमिक केंद्र और 50 एम्बुलेंस तैनात हैं.
January 15, 202607:39 IST
Magh Mela 2026 Live Updates: मकर संक्रांति पर आस्था का सैलाब, करोड़ों की भीड़
संगम की रेती पर सजे माघ मेले के दूसरे बड़े स्नान पर्व मकर संक्रांति के अवसर पर आस्था और श्रद्धा का महाकुंभ उमड़ पड़ा है. भीषण ठंड और घने कोहरे के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ. ब्रह्म मुहूर्त से ही त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने का सिलसिला जारी है. मेला प्रशासन के अनुसार, आज संगम में 1.5 से 2 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है. इससे पहले बुधवार को एकादशी के पर्व पर 85 लाख और पौष पूर्णिमा (3 जनवरी) को 31 लाख लोग स्नान कर चुके है.