Mahoba News: भांजे के प्यार में पागल तीन बेटियों की मां हुई फरार, पति ने किया सुसाइड, साड़ी के फंदे से लटा मिला शव

0
Mahoba News: भांजे के प्यार में पागल तीन बेटियों की मां हुई फरार, पति ने किया सुसाइड, साड़ी के फंदे से लटा मिला शव


Last Updated:

Mahoba News: महोबा जिले का रहने वाला 35 वर्षीय अशोक अहिरवार दिल्ली में मजदूरी करता था. उसने शुक्रवार को अपनी पत्नी की साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसकी पत्नी अपने भांजे के साथ फरार हो गई थी. अशोक इसी बात से काफी आहत था. वहीं, अब इस घटना से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है.

महोबा: दिल दहला देने वाली घटना उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से सामने आई है. यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसकी पत्नी अपने भांजे के साथ फरार हो गई थी. घटना से पूरे गांव में सन्नाटा और सनसनी फैल गई, जबकि मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. यह घटना कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के सुगिरा गांव की बताई जा रही है.

35 वर्षीय अशोक अहिरवार दिल्ली में मजदूरी करता था. उनकी शादी लगभग 12 साल पहले कुलपहाड़ कस्बा की निवासी पूजा से हुई थी. दंपती की तीन बेटियां हैं. अशोक का 22 वर्षीय भांजा जयचंद भी दिल्ली में ही मजदूरी करता था और अक्सर मामा के घर आता-जाता रहता था. इसी दौरान, जयचंद और उसकी मामी पूजा बेहद नजदीक आ गए और दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए.

मामी-भांजे के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ीं कि उन्होंने रिश्तों की सारी मर्यादाएं तोड़ दीं. ऐसा बताया जा रहा है कि 28 अक्टूबर को पूजा तीनों बेटियों को लेकर गांव जाने के बहाने घर से निकली थी. लेकिन, रास्ते में वह अपने भांजे जयचंद के साथ फरार हो गई. जब पूजा घर नहीं पहुंची तो अशोक ने खोजबीन शुरू की. तो भांजे जयचंद ने फोन कर बताया कि वह अपनी मामी को लेकर भाग गया है, क्योंकि वो अपनी मामी से प्यार करता है.

इस बात को सुनते ही अशोक का दिल टूट गया. पत्नी और बेटियों की तलाश में अशोक दिल्ली से सुगिरा गांव पहुंचा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. गहरे सदमे में डूबे अशोक ने पत्नी की साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटकते देखा तो हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इस मामले में सीओ रविकांत गौड़ ने बताया कि मृतक के भाई राजू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. सुसाइड के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

authorimg

Rahul Goel

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड…और पढ़ें

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

भांजे के प्यार में पागल तीन बेटियों की मां हुई फरार, पति ने किया सुसाइड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *