Mahoba News: सीहो नदी में नहाने गए 2 दोस्त, एक की मौत दूसरा गायब, 16 घंटे से तलाश रही गोताखोरों की टीम

0
Mahoba News: सीहो नदी में नहाने गए 2 दोस्त, एक की मौत दूसरा गायब, 16 घंटे से तलाश रही गोताखोरों की टीम


Last Updated:

Mahoba Latest News: यूपी के महोबा में 2 दोस्त सीहो नदी में डूब गए. जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा लापता है, जिसे गोताखोरों की टीम ढूंढ़ रही है.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल.

महोबा: यूपी के महोबा जिले के ग्राम ऐंचाना में उस समय मातम छा गया जब गांव के दो दोस्त सीहो नदी पर बने चेकडेम में नहाने के दौरान डूब गए. गांव में घटित इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. कई घंटे की मशक्कत के बाद एक युवक का शव बरामद कर लिया गया जबकि दूसरा अब तक लापता है.

आपको बता दें कि खरेला थाना क्षेत्र के ऐंचाना गांव निवासी सुरेश कुशवाहा (24 वर्ष) पुत्र दुर्गा कुशवाहा अपने पड़ोस में रहने वाले मित्र रज्जू धुरिया (26 वर्ष) पुत्र नवलकिशोर धुरिया महादेव मंदिर के पास सीहो नदी के चेकडेम पर नहाने गए थे. गांव के ही युवक राजेंद्र ने दोनों को पानी में डूबते देखा तो तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी.

देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों की सूचना पर खरेला थाना प्रभारी सुषमा चौधरी और नायब तहसीलदार हेमकांत त्रिपाठी पुलिस टीम और गोताखोरों के साथ पहुंचे. गोताखोरों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर चार घंटे की मेहनत के बाद सुरेश कुशवाहा का शव पानी से बाहर निकाल लिया, लेकिन रज्जू धुरिया का कोई पता नहीं चल सका. 16 घंटे से लगातार गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है.

दोनों युवक बाहर रहकर मजदूरी करते थे और कुछ ही दिनों में वापस काम पर जाने वाले थे. गांव में घटना के बाद कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि रज्जू धुरिया की शादी मात्र छह माह पूर्व खन्ना थाना क्षेत्र के मवई चिचारा गांव निवासी रोशनी से हुई थी. हादसे की खबर सुनते ही नवविवाहिता पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. नायब तहसीलदार हेमकांत त्रिपाठी ने बताया कि लापता युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है. मृतक सुरेश के परिजनों को शासन की दैवीय सहायता योजना के तहत नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी. प्रशासन ने लोगों से नदी और चेकडेम में सावधानी बरतने की अपील की है.

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

सीहो नदी में नहाने गए 2 दोस्त, एक की मौत दूसरा गायब, 16 घंटे से जारी तलाश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *