Mamta Kulkarni:10वीं पास हैं ममता कुलकर्णी, मुंबई के किस स्कूल से हुई थी पढ़ाई?
Last Updated:
Mamta Kulkarni Education: बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को हाल ही में महाकुंभ में किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर बनाया गया, जिसके बाद वह लगातार चर्चा में हैं. अब उन्हें इस पद से हटा दिया गया है. ऐसे म…और पढ़ें
Mamta Kulkarni News, Mamta Kulkarni education: ममता कुलकर्णी लगातार सुर्खियों में हैं.
Mamta Kulkarni Education, Maha kumbh 2025: कभी बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर जगह बनाने वाली ममता कुलकर्णी इनदिनों काफी चर्चा में हैं. अभी हाल ही में महाकुंभ में उन्हें किन्नर अखाड़ा का आचार्य महामंडलेश्वर बनाया गया था, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया. इसको लेकर तरह तरह की बातें होने लगी. ममता कुलकर्णी को लेकर किन्नर अखाड़ा ही दो हिस्सों में बंट गया. ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर की पदवी देने वाली डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने पदमुक्त कर दिया है. साथ ही अब बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को भी महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया गया है, जिसके बाद वह फिर से सुर्खियों में हैं. आइए आपको बताते हैं कि ममता कुलकर्णी ने कहां से पढ़ाई की?
Actress Mamta Kulkarni Life: कहां की रहने वाली हैं ममता
ममता कुलकर्णी मूल रूप से महाराष्ट्र के मुंबई की रहने वाली हैं. उनका जन्म 20 अप्रैल 1972 को एक मध्यमवर्गीय मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ था. ममता कुलकर्णी का परिवार मुंबई के वर्सोवा इलाके में रहता था. ममता की शुरूआती पढ़ाई लिखाई एक सरकारी स्कूल से हुई थी. इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई मुंबई के विले पार्ले स्थित सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल से पूरी की. यह एक गर्ल्स स्कूल है. इस तरह उन्होंने 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई की है.
Mamta Kulkarni Journey: मां के सपनों के लिए करने लगीं एक्टिंग
कई मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि ममता कुलकर्णी स्कूल के दिनों से ही स्टेज शो आदि में हिस्सा लेने लगी थीं, हालांकि शुरुआत में उनका एक्टिंग में मन नहीं लगता था, लेकिन उनकी मां ने उन्हें अभिनेत्री बनने के लिए प्रेरित किया. जिसके बाद ममता ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा. असल में इसके पीछे की कहानी यह थी कि ममता कुलकर्णी की मां खुद कभी एक्ट्रेस बनना चाहती थी, लेकिन पारिवारिक परिस्थितियों के कारण वह अपना सपना पूरा नहीं कर सकीं, लिहाजा उन्होंने अपनी बेटी ममता कुलकर्णी को अभिनय की दुनिया में बढ़ाने का निर्णय लिया.
Mamta Kulkarni Career: कैसे हुई करियर की शुरूआत
ममता कुलकर्णी के फिल्मी करियर की शुरुआत तमिल फिल्म में अभिनय से हुई. वर्ष 1991 में ममता कुलकर्णी ने तमिल फिल्म नानबरगल से अभिनय की शुरूआत की. इस फिल्म से उन्होंने जमकर लोकप्रियता बटोरी. फिल्म में उनके प्रिया के किरदार को तमिल दर्शकों ने काफी सराहा, और उनके कई प्रशंसकों ने उनके नाम के टैटू तक बनवा लिए. ममता कुलकर्णी ने अपने 10 साल के करियर में सलमान खान, गोविंदा और कई अन्य सुपरस्टार्स के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया.
January 31, 2025, 16:07 IST