Manav Sharma suicide: ‘शादी से पहले मेरे पास्ट को लेकर परेशान थे’…सुसाइड के बाद पत्नी ने भी जारी किया वीडियो
Last Updated:
TCS Manager Manav Sharma Case: टीसीएस के मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या ने पारिवारिक कलह और मानसिक स्वास्थ्य पर बहस छेड़ी है. मानव ने पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया, जबकि पत्नी निकिता ने आरोपों को खारिज किया …और पढ़ें
मानव शर्मा और पत्नी निकिता शर्मा ।
हाइलाइट्स
- टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा ने आत्महत्या की.
- आत्महत्या से पहले पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया.
- पत्नी निकिता ने आरोपों को खारिज किया.
आगरा: टीसीएस के मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या ने एक गंभीर सामाजिक मुद्दे को उजागर किया है. उन्होंने सुसाइड से पहले अपनी पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया. आत्महत्या से पहले, मानव शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने पत्नी से तंग आकर आत्महत्या करने की बात कही. उन्होंने सुसाइड से पहले 6.57 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. जिसमें वो बेहद भावुक शब्दों में अपनी आपबीती बता रहे हैं.
इस घटना के बाद, उनकी पत्नी निकिता शर्मा ने भी एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने अपने पति के आरोपों को खारिज किया है. इस मामले ने पारिवारिक कलह, मानसिक स्वास्थ्य और कानूनी जटिलताओं को लेकर बहस छेड़ दी है.
पास्ट से थे परेशान
निकिता शर्मा ने कहा, ‘मुझे पता चला है कि मेरे पति ने आत्महत्या कर ली है. आत्महत्या से पहले, उन्होंने मुझे मेरे घर छोड़ा था. मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं’. निकिता ने बताया कि मानव शादी से पहले उनके अतीत को लेकर परेशान थे, लेकिन शादी के बाद उनका किसी के साथ कोई संबंध नहीं था.
हंगामा मचाते थे….
निकिता शर्मा ने आरोप लगाया कि मानव शराब पीने लगे थे, झगड़ा करते थे और हंगामा मचाते थे. निकिता ने दावा किया कि उन्होंने मानव को दो-तीन बार आत्महत्या करने से बचाया और कई बार उनके फांसी के फंदे काटे. उन्होंने यह भी बताया कि वे मानव को आगरा ले गई थीं और मानव खुशी-खुशी उन्हें उनके घर छोड़कर गए थे. निकिता ने मानव के मेंटल हेल्थ पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने कई बार आत्महत्या का प्रयास किया था.
सुसाइड से पहले घर वालों को दी थी जानकारी
निकिता शर्मा ने आरोप लगाया है कि मानव शर्मा उनके साथ मारपीट करते थे. उन्होंने इस बारे में मानव के माता-पिता को भी बताया था, लेकिन उन्होंने इसे “पति-पत्नी का मामला” कहकर हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया. निकिता ने दावा किया कि मानव की आत्महत्या के दिन भी उन्होंने उनकी बहन को बताया था कि मानव आत्महत्या कर लेंगे, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी. मानव की आत्महत्या के बाद, जब निकिता उनके घर गईं, तो अंतिम संस्कार के बाद उन्हें घर से निकाल दिया गया.
Agra,Uttar Pradesh
February 28, 2025, 14:50 IST