Marigold Cultivation: गेंदा की ‘पूसा अर्पिता’ किस्म की करें खेती, बना देगी मालामाल, शादियों में होती है जबरदस्त डिमांड
Last Updated:
Cultivating Pusa Arpita variety of marigold: डॉ. पुनीत कुमार पाठक ने किसानों गेंदा की पूसा नारंगी, पूसा बसंती या पूसा अर्पिता जैसी उन्नत किस्मों की रोपाई करने की सलाह दी है. पूसा बसंती माला के लिए बेहतरीन है, जबकि अर्पिता सबसे लंबे समय तक फूल देती है. खेत की गहरी जुताई कर गोबर की खाद मिलाएं, फिर रोपाई करें.
Pusa Arpita variety of marigold: अक्टूबर का महीना गेंदा की खेती करने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है. गेंदा एक ऐसी फसल है, जिसके खूबसूरत फूलों की मांग बाजार में हमेशा बनी रहती है, चाहें शादियों का सीजन है हो या फिर त्यौहार, गेंदा के बिना सजावट अधूरी रहती है. ऐसे में अगर किसान गेंदा की खेती करें तो कम लागत में अच्छी कमाई कर सकते हैं. लेकिन गेंदा की खेती करते समय किसानों को खेत की तैयारी अच्छी तरह से करनी चाहिए और उन्नत किस्म का ही चयन करना चाहिए.
इन किस्मों की करें रोपाई
अगर आप अक्टूबर में गेंदा की फसल लगाना चाह रहे हैं तो आप पूसा नारंगी का चुनाव कर सकते हैं, जिसका फूल बड़ा होता है. इसके अलावा पूसा बसंती जो माला बनाने के लिए माली की पहली पसंद होती है, इसकी भी रोपाई कर सकते हैं. इसके अलावा स्पन गोल्ड और पूसा अर्पिता भी लगा सकते हैं. पूसा अर्पिता सबसे ज्यादा दिनों तक फूल देती रहती है. गेंदा की किस्म हार्मनी जो 30 से 35 दिनों में फूल देने के लिए तैयार हो जाती है. इसके अलावा अगर आप गमले में गेंदा का फूल लगाना चाहते हैं तो रस्टी टैड किस्म को लगा सकते हैं, इसका मेहरून कलर का फूल होता है.
अच्छी तरह से खेत की तैयारी
गेंदा की फसल लगाने के लिए सबसे पहले खेत की गहरी जुताई करें. वर्मी कंपोस्ट या फिर गोबर की सड़ी हुई खाद को मिट्टी में मिला दें. उसके बाद एक्सपर्ट द्वारा बताई हुई चुनिंदा के किस्मों की पौध की रोपाई कर दें. रोपाई करने के बाद हल्की सिंचाई करें. बेहतर देखभाल करने से गेंदा की फसल से किसानों को अच्छी कमाई हो सकती है.
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की… और पढ़ें