Mathura News : दिल्ली जाने वालों सावधान! बाबा बागेश्वर की यात्रा के चलते हाईवे पर लंबा जाम, इन रूटों को करें फॉलो

0
Mathura News : दिल्ली जाने वालों सावधान! बाबा बागेश्वर की यात्रा के चलते हाईवे पर लंबा जाम, इन रूटों को करें फॉलो


मथुरा. आप अगर आगरा से दिल्ली की ओर जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं. बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा के चलते नेशनल हाईवे-19 पर सनातन यात्रा के चलते जाम जैसे हालात बने हुए हैं. दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं. ऐसे में आप भी जाम में कई घंटे फंस सकते हैं. आप आगरा से दिल्ली की ओर जा रहे हैं, तो पहले यह खबर पढ़ लें. कहीं आप भी जाम के झाम में न फंस जाएं. दिल्ली से वृंदावन की ओर आ रही सनातन एकता यात्रा के चलते दिल्ली आगरा नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो रही है. लोगों को जाम में कई-कई घंटे फंसे रहना पड़ रहा. 13 नवंबर से 16 नवंबर तक धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा के कारण जनपद मथुरा NH-19 की यातायात व्यवस्था दिनांक 12/13.11.2025 की मध्य रात्रि 12.00 बजे से निम्न प्रकार संचालित होगी. आम जनमानस NH-19 का प्रयोग करने से बचें.

1. ग्वालियर/कानपुर/आगरा की ओर से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन रैपुरा जाट अंडर पास से यूटर्न लेकर वापस आगरा सीमा से होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे का प्रयोग करते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे.

2. आगरा की ओर से आने वाले समस्त प्रकार के भारी/कमर्शियल वाहन, जो दिल्ली जाने चाहते हैं, वे गांव (रिफाइनरी) अंडर पास से नवनिर्मित मथुरा–बरेली हाइवे होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए अपने गंतव्य को जा सकते हैं.

3. हाथरस और अलीगढ़ की ओर से आने वाले वाहन जो मथुरा होते हुए पलवल, फरीदाबाद व दिल्ली जाना चाहते हैं, वे राया कट यमुना एक्सप्रेस–वे होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे.

4. लखनऊ/आगरा यमुना एक्सप्रेसवे से नौहझील बाजना, शेर गढ़/कोसी के रास्ते होते हुये दिल्ली, पलवल, फरीदाबाद की ओर जाने वाले भारी कमर्शियल वाहन नौहझील, पटेल चौक, कोसी तिराहा व छाता की ओर पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे. ये सभी वाहन यमुना एक्सप्रेसवे-से ही अपने गंतव्य को जायेंगे.

5. नोएडा यमुना एक्सप्रेस-वे से होकर आने वाले समस्त प्रकार के भारी/कमर्शियल वाहन जो एनएच-19 होकर दिल्ली की ओर जाना चाहते हैं, वह सभी प्रकार के वाहन दिल्ली, पलवल फरीदाबाद की ओर पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे.

6. भरतपुर की ओर से आने वाले भारी/कमर्शियल वाहन जो भरतपुर कट एचएन-19 होकर दिल्ली जाना चाहते हैं, वे सभी वाहन जाजम पट्टी से ओल होकर फरह की ओर डायवर्ट किये जायेंगे. ये सभी वाहन मथुरा बरेली हाइवे/ यमुना एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे.

7. मथुरा शहर के अन्य स्थानों से आने वाले भारी/कमर्शियल वाहन जो एनएच-19 होते हुए दिल्ली जाना चाहते हैं, वह वाहन जयगुरूदेव अंडरपास/मण्डी चौराहा से एनएच-19 आगरा की ओर डायवर्ट किये जायेंगे. ये सभी वाहन बाद गांव (रिफाइनरी) अंडर पास से मथुरा बरेली हाइवे/यमुना एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे.

8. डीग/कामा की ओर से आने वाले सभी भारी/कमर्शियल वाहन जो छाता बरसाना नंदगांव कोसी होकर दिल्ली पलवल फरीदाबाद की ओर जाना चाहते हैं, वे सभी बरसाना गोवर्धन होते हुये मण्डी चौराहा गोवर्धन चौराहा से मथुरा बरेली हाइवे/यमुना एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे. ये वाहन राणा की प्याऊ/नंदगांव चौकी तिराहा से कोसी/छाता की ओर प्रतिबंधित रहेंगे.

9. नंदगांव पुलिस चौकी से कस्वा कोसी की ओर समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे.

10. राणा की प्याऊ कस्वा बरसाना से कस्वा छाता की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे.

11. नीमगांव तिराहा कस्वा गोवर्धन से कस्वा छाता की ओर सभी प्रकार के वाहनों पर रोक रहेगी.

12. कुंजीलाल तिराहा कस्वा गोवर्धन से राल/छटीकरा की ओर भारी/कमर्शियल वाहन प्रतिबंधित रहेंगे. दिनांकः 15/16.11.2025 को सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे.

13. दिल्ली, पलवल, फरीदाबाद की ओर से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन एचएन-19 पर मथुरा की ओर पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे.

14. चार पहिया वाहनो का आवागमन एचएन-19 पर एक पंक्ति मे चलेंगे और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें भी प्रतिबंधित किया जा सकेगा. उक्त वाहन यमुना एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य को जायेंगे.

15. मथुरा शहर की ओर से कोसी/पलवल/फरीदाबाद/दिल्ली की ओर जाने वाले सभी वाहन एनएच-19 पर प्रतिबंधित रहेंगे. यह सभी वाहन राया कट यमुना एक्सप्रेसवे, अलीगढ़, हाथरस मार्ग मथुरा बरेली हाइवे होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे.

16. जब पदयात्रा जैत और कोसी के मध्य रहेगी, तब सभी वाहन गोवर्धन चौराहा/राल तिराहा से एनएच-19 की ओर पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे.

नोट- उक्त डायवर्जन में समय-समय पर जरूरत के अनुसार, परिवर्तन भी किये जा सकते हैं. एंबुलेंस और फायर सर्बिस जैसे आपातकालीन वाहनों को सभी प्रतिबंधों से मुक्त रखा जायेगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *