Mathura News : हेमा मालिनी से लेकर पुनीत इस्सर तक…बिखेरेंगे जलवा, ब्रज रज उत्सव की शुरू हुई उल्टी गिनती

0
Mathura News : हेमा मालिनी से लेकर पुनीत इस्सर तक…बिखेरेंगे जलवा, ब्रज रज उत्सव की शुरू हुई उल्टी गिनती


Last Updated:

Braj Raj Utsav Mathura : भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली में इस बार ब्रज रज उत्सव देखते ही बनेगा. यह आयोजन उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन की ओर से किया जा रहा है. प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा. खानपान और हस्तशिल्प के स्टॉल भी लगेंगे. समापन 5 नवंबर को भव्य कवि सम्मेलन के साथ होगा.

मथुरा. भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली पर इस बार “ब्रज रज उत्सव” में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त कलाकारों की आवाज और कला का जादू बिखरेगा. गीत-संगीत और नृत्य-नाटिकाओं से देश के नामचीन कलाकार भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम पेश करेंगे. इस उत्सव में कई राज्यों की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी. धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड पर 26 अक्टूबर से शुरू हो रहे ब्रज रज उत्सव में इस साल भक्ति और संगीत के साथ ब्रज संस्कृति की झलक भी दिखेगी. यह आयोजन उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है.

इनके नाम फाइनल

उत्सव के मुख्य आकर्षण अतिथि कलाकारों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. इनमें हेमा मालिनी, पुनीत इस्सर, कन्हैया मित्तल, यास्मीन सिंह, रमा वैधनाथन, मिस्सी बासु, स्वप्रिल रास्ते और पद्मश्री मनोज जोशी जैसे प्रसिद्ध नाम शामिल हैं. ये सभी अपनी-अपनी विधा के अनुरूप मुख्य मंच पर शाम 7 बजे से प्रस्तुति देंगे. ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ 26 अक्टूबर को यास्मीन सिंह की नृत्य नाटिका ‘द डिवाइन कृष्णा’ से होगा, जबकि समापन 5 नवंबर को भव्य कवि सम्मेलन के साथ किया जाएगा. इस सम्मेलन में देशभर के कवि अपनी ओजस्वी और हास्य रचनाओं से श्रोताओं को आनंदित करेंगे और वीर रस की कविताओं से देशभक्ति का संदेश देंगे.

कैसी रहेगी सुविधा

जिलाधिकारी मथुरा चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि पिछले साल की तरह प्रतिदिन विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा. प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा और दर्शकों के लिए विशाल पंडाल में बैठने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. इसके अलावा उत्सव में मनोरंजन, खानपान और हस्तशिल्प के स्टॉल भी लगेंगे.

अतिथि कलाकार और उनकी प्रस्तुतियां…
26 अक्टूबर: यास्मीन सिंह — नृत्य नाटिका ‘द डिवाइन कृष्णा’
27 अक्टूबर: कन्हैया मित्तल — भजन संध्या
28 अक्टूबर: अभिलिप्सा पांडा डेवोशनल नाइट
29 अक्टूबर: रमा वैधनाथन — नृत्य नाटिका ‘अखिलम् मधुरम्’तथा सुरेश वाडेकर नाइट
30 अक्टूबर: पुनीत इस्सर व सिद्धार्थ इस्सर — महानाट्य ‘जय श्रीकृष्णा: गीता सार’
31 अक्टूबर: दूरदर्शन की विशेष प्रस्तुति — एआई क्रिएटेड महाभारत (प्रीमियम शो)
1 नवंबर: मिस्मी वासु — भक्ति संगीत प्रस्तुति
2 नवंबर: स्वप्रिल रास्ते — नृत्य-गायन: हिस्टोरिकल एम्पायर्स ऑफ इंडिया
3 नवंबर: पद्मश्री मनोज जोशी — महानाट्य ‘चाणक्य’
4 नवंबर: हेमा मालिनी — नृत्य नाटिका ‘यशोदा कृष्ण’
5 नवंबर: समापन दिवस — भव्य कवि सम्मेलन

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

हेमा मालिनी से पुनीत इस्सर तक जमाएंगे रंग, ब्रज रज उत्सव की उल्टी गिनती शुरू



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *