Mau News: बेटियों की शादी में सरकारी मदद, मिलेगा 1 लाख तक का सहयोग, ऐसे करें आवेदन
Last Updated:
Mau News: मऊ में नवंबर 2025 में आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पात्र जोड़े सामूहिक विवाह में शामिल होकर 1 लाख रुपए तक का आर्थिक सहयोग प्राप्त कर सकते हैं. आवेदन ऑनलाइन करें और हार्ड कॉपी संबंधित कार्यालय में जमा करें.
मऊ: यदि आप अपनी लड़की की शादी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए सुनहरा अवसर है. जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नवंबर 2025 में जनपद में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में जिले के सभी पात्र आवेदक सम्मिलित हो सकते हैं.
1 लाख रुपए तक का आर्थिक सहयोग
जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि इस योजना से लाभान्वित लाभार्थियों को:
₹25,000 के अंतर्गत वैवाहिक उपहार सामग्री
₹60,000 की आर्थिक मदद सीधे कन्या के खाते में
₹15,000 कार्यक्रम आयोजन हेतु
कुल मिलाकर लाभार्थियों को ₹1,00,000 तक का सहयोग मिलेगा. उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सभी युगलों की बायोमैट्रिक फेस अटेन्डेंस सुनिश्चित की जाएगी.
योजना का लाभ लेने के लिए जनपद के सभी नागरिकों से अनुरोध है कि cmsvy.upsdc.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन पूरा करें और हार्ड कॉपी संबंधित विभाग में जमा कर दें. इस योजना का लाभ प्रत्येक महीने और वर्ष चलता रहेगा. इसलिए इच्छुक आवेदक आज ही आवेदन करें और सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर ₹1,00,000 तक का आर्थिक सहयोग प्राप्त करें.
मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड…और पढ़ें
मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड… और पढ़ें