Mau News : पर भी नहीं मार पाएगा परिंदा, UPPCS की प्रारंभिक परीक्षा के लिए मऊ में इंतजाम टाइट

0
Mau News : पर भी नहीं मार पाएगा परिंदा, UPPCS की प्रारंभिक परीक्षा के लिए मऊ में इंतजाम टाइट


Last Updated:

UPPCS Pre Exam Mau : UPPCS परीक्षा-2025 के लिए मऊ प्रशासन ने कमर कस ली है. परीक्षा में किसी भी प्रकार की नकल या अनियमितता की गुंजाइश न रहे, इसकी तैयार कर ली गई है. सभी बड़े अधिकारी ग्राउंड पर रहेंगे.

मऊ. यूपी के मऊ जनपद में कल (12 अक्टूबर, रविवार) को पीसीएस प्री की परीक्षा होनी है. मऊ में कुल 23 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 100296 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. इसे लेकर जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जनपद में होने वाले पीसीएस प्री की परीक्षा नकल विहीन और शांतिपूर्वक संपन्न कराई जाए. लोकल 18 से बात करते हुए जिला अधिकारी प्रवीण मिश्र ने बताया कि यह परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को जनपद के 23 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी. कुल 10296 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे. परीक्षा प्रातः 9:30 बजे से 11:30 और अपराह्न 02:30 से 04:30 बजे तक होगी. जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों, स्टैटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट को सुचितापूर्ण व पारदर्शी ढंग से परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए. उन्होंने सभी मजिस्ट्रेटों को आयोग की ओर से जारी दिशा निर्देशों का गहनता से अध्ययन कर परीक्षा के पूर्व ही केंद्रों का भ्रमण कर सारी व्यवस्थाओं की जांच कर लेने को कहा.
जिलाधिकारी ने परीक्षा के दिन यातायात व्यवस्था की सुगमता के लिए विशेष नजर रखने के भी निर्देश दिए हैं. पुलिस अधीक्षक इलामारन ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेंगे. पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है. केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षा केंद्र पर तैनात सभी कार्मिकों को आईडी कार्ड उपलब्ध कराने को भी कहा गया है. सीसीटीवी कैमरा की स्थिति ठीक हो, इसकी भी जांच कर लेने के निर्देश दिए हैं.

क्या बोले SDM

लोकल 18 से बात करते हुए मोहम्मदाबाद गोहना के उप जिलाधिकारी अभिषेक गोस्वामी ने बताया कि मुहम्मदाबाद गोहना में तीन केंद्र बनाए गए हैं. राजकीय डिग्री कॉलेज, टाउन इंटर कॉलेज और नेशनल इंटर कॉलेज. तीनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर लिया गया है. सभी व्यवस्था सही पाई गई है. परीक्षा के दौरान भी सभी केंद्रों की जांच की जाएगी.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

पर भी नहीं मार पाएगा परिंदा, PCS परीक्षा के लिए मऊ में इंतजाम टाइट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *