Mayawati Rally LIVE: बसपा की आज लखनऊ में महारैली, दिखेगा मायावती का शक्ति प्रदर्शन, शामिल होंगे 5 लाख कार्यकर्ता
Last Updated:
Mayawati Rally Live Update: लखनऊ में कुछ ही देर में मायावती की महारैली निकलने वाली है, जिस पर हर किसी की नजर टिकी हुई है. यह रैली राजनीतिक गलियारों में ही नहीं बल्कि प्रदेशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है.
BSP Rally News LIVE: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जिधर नजर घुमाओगे उस तरफ नीले रंग के झंडे और पोस्टर नजर आ रहे हैं. आज 9 अक्टूबर को बसपा सुप्रीमो मायावती महारैली करने जा रही है. रैली से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहें…
BSP Rally News: मायावती की आज 9 बजे शुरू होगी महारैली
बसपा संस्थापक कांशीराम की आज जयंती है. बसपा आज कांशीराम स्मारक स्थल पर विशाल महारैली करेगी. बसपा सुप्रीमो मायावती रैली के जरिए शक्ति प्रदर्शन करेंगी. बसपा रैली में 5 लाख कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा है. मायावती बसपा कार्यकर्ताओं में जोश भर सरकार बनाने के लिए संकल्प दिलाएंगी. मायावती उपलब्धियों को बताकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधेगी. बसपा की रैली को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. सुबह 9 बजे से बसपा महारैली का शुभारंभ होगा. बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ आनंद कुमार, आकाश आनंद रैली में मौजूद रहेंगे. बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्र, उमाशंकर सिंह, विश्वनाथ पाल भी मौजूद रहेंगे.
Mayawati Rally News: सुप्रीमो मायावती की रैली स्थल पर पहुंच रहा बड़ा हुजूम
बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद होने आ रहे हैं. कार्यकर्ताओं का बड़ा हुजूम रैली स्थल पर पहुंच रहा है. रात से ही समर्थकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी. काशीराम परिनिर्वाण दिवस के मौके पर बसपा सुप्रीमो मायावती रैली को 9 बजे संबोधित करेंगी.

न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे… और पढ़ें