Meerut: कपड़ा कारोबारी को मारी तीन गोलियां, मवाना में युवक की गला रेतकर हत्या
Last Updated:
Meerut Double Murder: मेरठ में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है. कपड़ा कारोबारी आदिल को 12 सेकेंड में तीन गोलियां मारी गईं और वीडियो वायरल किया गया. दूसरी घटना में विजय सिंह की गला रेतकर हत्या हुई. पुलिस अब तक हत्यारों का सुराग नहीं लगा पाई है.
हत्या की वजह अभी साफ नहीं
दरअसल,बुधवार सुबह लोहियानगर थाना क्षेत्र के नरहाड़ा गांव के जंगल मे एक ट्यूबवेल के पास चकरोड किनारे आदिल का गोली लगा शव पड़ा मिला. शुरुआत में शव के पास कोई पहचान पत्र न होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी, लेकिन दोपहर तक परिवार ने मृतक की पहचान कर ली. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि मंगलवार दोपहर आदिल को उसके दो दोस्त हमजा और जुल कमर घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे. आशंका है कि दोनों ही उसे जंगल में ले गए और पहले बेहोश करने के बाद उसकी ही पिस्टल से तीन गोली मारकर हत्या कर दी. हालांकि हत्या की वजह अभी साफ नही हो पाई है.
हत्या का वीडियो किया वायरल
हैरानी की बात यह है कि आरोपियों को इस हत्या को अंजाम देते वक्त कानून का जरा भी खौफ नहीं था. हत्यारे ने इस वारदात का लाइव वीडियो और फोटो भी वायरल किया है. वायरल हुए वीडियो में एक युवक नीचे पड़े आदिल को पिस्तौल से गोली मारते हुए दिखाई दे रहा है. अधिकारियों ने बताया कि इस वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं. मृतक को घर से बुलाने वाले दोस्तों की तलाश की जा रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और फोटो के आधार पर पुलिस हथियारों और आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें