Meerut: कपड़ा कारोबारी को मारी तीन गोलियां, मवाना में युवक की गला रेतकर हत्या

0
Meerut: कपड़ा कारोबारी को मारी तीन गोलियां, मवाना में युवक की गला रेतकर हत्या


Last Updated:

Meerut Double Murder: मेरठ में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है. कपड़ा कारोबारी आदिल को 12 सेकेंड में तीन गोलियां मारी गईं और वीडियो वायरल किया गया. दूसरी घटना में विजय सिंह की गला रेतकर हत्या हुई. पुलिस अब तक हत्यारों का सुराग नहीं लगा पाई है.

Meerut News: दो हत्याओं से दहला मेरठ
मेरठ. पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ में मर्डर का लाइव वीडियो सामने आया है. आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद जमीन पर पड़े शव पर कई गोलियां दाग दीं. इतना ही नहीं  बदमाशों ने इस हत्याकांड का वीडियो भी बनवाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. घटना को 48 घंटे बीत जाने के बावजूद भी पुलिस अब तक हत्यारों  का सुराग नहीं लगा पाई है. वहीं दूसरी घटना हस्तिनापुर रोड का है, जहां विजय सिंह नाम के युवक का शव बाग़ में चारपाई पर पड़ा मिला. विजय सिंह की हत्या गला रेतकर की थी. विजय सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और वह हल ही में जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया था.
मेरठ के लोहिया नगर क्षेत्र में बुधवार को उस वक़्त सनसनी फैल गई जब गांव नरहाडा के जंगल में एक युवक का शव बरामद हुआ. मृतक की पहचान थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के राधना वाली गली निवासी 25 साल के आदिल उर्फ रिहान के रूप में हुई. आदिल कपड़े बेचने का काम करता था. इस मामले में अब एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है. वीडियो में बेखौफ हत्यारा ज़मीन पर युवक को गोली मारता दिख रहा है. एक के बाद एक कई गोली चलाई गई. इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं.

हत्या की वजह अभी साफ नहीं

दरअसल,बुधवार सुबह लोहियानगर थाना क्षेत्र के नरहाड़ा गांव के जंगल मे एक ट्यूबवेल के पास चकरोड किनारे आदिल का गोली लगा शव पड़ा मिला. शुरुआत में शव के पास कोई पहचान पत्र न होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी, लेकिन दोपहर तक परिवार ने मृतक की पहचान कर ली. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि मंगलवार दोपहर आदिल को उसके दो दोस्त हमजा और जुल कमर घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे. आशंका है कि दोनों ही उसे जंगल में ले गए और पहले बेहोश करने के बाद उसकी ही पिस्टल से तीन गोली मारकर हत्या कर दी. हालांकि हत्या की वजह अभी साफ नही हो पाई है.

हत्या का वीडियो किया वायरल

हैरानी की बात यह है कि आरोपियों को इस हत्या को अंजाम देते वक्त कानून का जरा भी खौफ नहीं था. हत्यारे ने इस वारदात का लाइव वीडियो और फोटो भी वायरल किया है. वायरल हुए वीडियो में एक युवक नीचे पड़े आदिल को पिस्तौल से गोली मारते हुए दिखाई दे रहा है. अधिकारियों ने बताया कि इस वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं. मृतक को घर से बुलाने वाले दोस्तों की तलाश की जा रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और फोटो के आधार पर पुलिस हथियारों और आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

Meerut: कपड़ा कारोबारी को मारी तीन गोलियां, मवाना में युवक की गला रेतकर हत्या



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *