Meerut Live: सेंट्रल मार्केट की व्यापारी महिलाएं फूट-फूटकर रोईं, कहा- 30 साल का पलभर में..
Last Updated:
Meerut Central Market News: मेरठ की सेंट्रल मार्केट को सील किए जाने को लेकर व्यापारियों में दहशत लगातार बनी हुई है. सुप्रीम कोर्ट ने 44 संपत्तियों को सीलिंग के आदेश दिए हैं. इसके बाद दहशत में आए व्यापारियों ने अपनी दुकान खाली करनी शुरू कर दी हैं. उनका कहना है कि सीलिंग कार्रवाई से पहले वो अपना सामान यहां से निकाल रहे हैं ताकि उनको और ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े.
मेरठ सेंट्रल मार्केट में शुरू हुई सीलिंग की प्रक्रिया
Meerut Central Market News: मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट में अवैध निर्माणों के मामले में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की जा रही है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आवासीय प्लॉटों पर बने 44 भवनों को सील करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इनमें छह स्कूल, छह अस्पताल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल हैं. एक साथ 7 टीम बनाई गई हैं. इनके साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है. यह सभी टीमें निर्धारित प्रतिष्ठानों पर जाकर सीलिंग की कार्रवाई कर रही हैं. इस मामले से जुड़े पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए पढ़ते रहिए न्यूज 18 की इस लाइव कॉपी से…
सेंट्रल मार्केट की महिला व्यापारियों का छलका दर्द
व्यापारी महिलाएं न्यूज18 से बात करते हुए इमोशनल हो गईं. उनकी आंखों से आंसू निकल आए. उन्होंने कहा कि हमारी रोजी-रोटी पर संकट आ गया है. 30 साल का व्यापार पल भर में खत्म कर दिया दिया. दुकान खाली करते हुए महिलाएं रो रही थीं. उन्होंने कहा कि आवास विकास ने शमन शुल्क जमा करने के बाद भी कार्रवाई की. सुप्रीम कोर्ट में कमजोर पैरवी का आरोप भी लगाया. साथ ही सरकार से बेहद नाराज नजर आई महिलाएं.
यहां से शुरू हुई सीलिंग कार्रवाई
रंगोली रोड स्थित सुधा हॉस्पिटल से सीलिंग की कार्रवाई शुरू की गई है. टीम जब यहां पहुंची तो हॉस्पिटल खाली था. टीम ने पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया है और अब सीलिंग की कार्रवाई करेगी. व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सरकार आवास विकास के अधिकारी और प्रशासन द्वारा हमारे साथ बेईमानी की है. उन्होंने हमें गुमराह किया. 70 करोड़ रुपये हमसे वसूलने के बाद भी हमारे प्रतिष्ठानों को सील किया जा रहा है
विरोध प्रदर्शन शुरू
जमा किए गए 70 करोड़ रूपये वापस मांगने के लिए व्यापारियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है. उनका कहना है की सीलिंग के कार्रवाई वह तब तक नहीं होने देंगे. इस दौरान उन्होंने इस बात की मांग की कि उनका पैसा दिलाया जाए. विरोध करते हुए एटीएम सिटी की गाड़ी के सामने जमीन पर बैठकर सड़क जाम कर दी है.
सोमवार को हुई थी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई के दौरान इन 44 निर्माणों को 24 घंटे के अंदर सील करने के सख्त निर्देश दिए थे. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक उपयोग पूरी तरह अवैध है और नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए. प्रशासन ने इन भवनों को तत्काल खाली करने के निर्देश जारी कर दिए हैं.
About the Author

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें