Mesh Rashi: आज मेष राशि वालों की लव लाइफ में आएगी बहार, खत्म होंगी गलतफहमियां! पार्टनर के साथ बिताएंगे खास पल

0
Mesh Rashi: आज मेष राशि वालों की लव लाइफ में आएगी बहार, खत्म होंगी गलतफहमियां! पार्टनर के साथ बिताएंगे खास पल


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal: आज मेष राशि वालों की किस्मत का सितारा चमकने वाला है. ग्रहों की विशेष चाल से आज न केवल अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं, बल्कि बिजनेस और नौकरी में भी बड़ी तरक्की मिलने वाली है. जानें आज का शुभ मुहूर्त, सेहत का हाल और संकट मोचक हनुमान जी को प्रसन्न करने वाले वो खास उपाय जो आपके सारे बिगड़े काम बना देंगे.

Aaj ka Mesh rashifal 6 February 2026 (आज की मेष राशि): मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक नजरिए से बेहद सुखद रहने वाला है. आज आपको अचानक से धन मिलने का योग बन रहा है और बिजनेस में नए ऑर्डर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. आज आप खुद को ऊर्जा और उत्साह से भरा हुआ महसूस करेंगे जिससे काम करने की गति बढ़ेगी. मित्रों से आपको भरपूर सहयोग मिलेगा और जीवन में चल रही गलतफहमियां भी पूरी तरह दूर हो जाएंगी.

आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त
आज माघ मास की पंचमी तिथि और कृष्ण पक्ष है. नक्षत्र हस्त रहेगा और शिशिर ऋतु का समय चल रहा है. आज सूर्योदय सुबह 7:06 बजे और सूर्यास्त शाम 6:04 बजे होगा. आज का शुभ समय यानी अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:13 से 12:57 तक रहेगा. वहीं राहुकाल का समय सुबह 11:13 से दोपहर 12:35 तक रहेगा, जिसमें शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए. आज पश्चिम दिशा में दिशाशूल रहेगा, इसलिए इस तरफ यात्रा करने से परहेज करें.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य विद्वान अखिलेश अग्रहरि ने लोकल 18 को बताया कि मेष राशि में चंद्रमा तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं. सूर्य कुंभ राशि में स्थिर होकर आपकी राशि को विशेष लाभ पहुंचा रहे हैं. आज का दिन साहस दिखाने, कड़े निर्णय लेने और नए संपर्क बनाने के लिए बहुत अच्छा साबित होगा. मित्रों की मदद से आपके कुछ पुराने बिगड़ते हुए काम भी आपके पक्ष में आ जाएंगे. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी और छोटे व त्वरित लाभ के योग बन रहे हैं. ऑनलाइन और कम्युनिकेशन से जुड़े कामों में आपको विशेष सफलता मिल सकती है. हालांकि, आपको अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा और भविष्य के लिए बचत पर ध्यान देना होगा.

मेष राशि को करियर में मिलेगी बड़ी तरक्की
नौकरी करने वाले लोगों के नए आइडिया पर आज ऑफिस में काम आगे बढ़ सकता है. आप अपनी प्रजेंटेशन और मीटिंग के दौरान लोगों को प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे. सेल्स, मीडिया, लेखन और ट्रैवल के क्षेत्र से जुड़े लोग आज सफलता की दौड़ में सबसे आगे रहेंगे. अपने काम में साहसिक निर्णय लेने से आपके भाग्य का दरवाजा खुलेगा. सेहत के मामले में भी दिन अच्छा है, बस गर्दन और कंधों में हल्का तनाव महसूस हो सकता है. इसलिए पर्याप्त नींद लें और मोबाइल का कम इस्तेमाल करें. स्किन की समस्याओं से सावधान रहें और आज गुनगुना पानी पिएं. ध्यान और योग करने से आपका मन शांत रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी.

रिश्तों में आएगी मिठास, दूर होगी कड़वाहट
प्यार और रिश्तों के मामले में आज बातचीत का दौर बेहतर होगा. लंबे समय से चली आ रही दूरियां खत्म होंगी और पार्टनर के साथ आपसी समझ बढ़ेगी. आप अपने जीवनसाथी या पार्टनर के साथ किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं या शाम को डिनर का प्लान बना सकते हैं. जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें मित्रों की मदद से कोई अच्छा रिश्ता मिल सकता है. परिवार में भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा जिससे घर में सकारात्मक माहौल बना रहेगा. छोटे-मोटे विवादों को आज आप बातचीत के जरिए आसानी से सुलझा लेंगे.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

homeastro

आज मेष राशि वालों की लव लाइफ में आएगी बहार, खत्म होंगी गलतफहमियां!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों