Mesh Rashi: रिश्तों में बढ़ेगा अपनापन! मेष राशि के जातक आज पार्टनर के साथ बिताएंगे बेहतरीन समय, जानें उपाय
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन रचनात्मकता और खुशियों से भरा रहने वाला है. चंद्रमा के पांचवें भाव में गोचर करने से बुद्धि, प्रेम और करियर के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे. विशेष रूप से मीडिया, लेखन और कला से जुड़े लोगों के लिए समय बेहद अनुकूल है. जहां एक ओर आर्थिक लाभ के संकेत हैं. जानिए आज कौनसे उपाय आपको तरक्की दिलाएंगे.
Aaj ka Mesh rashifal 20 February 2026 (आज की मेष राशि): मेष राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन सुखद और उपलब्धियों भरा रहने वाला है. विंध्यधाम के विद्वान ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि के अनुसार, आज शिशिर ऋतु और फाल्गुन मास की तृतीया तिथि है. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति मेष राशि वालों के लिए विशेष लाभ के संकेत दे रही है. आज चंद्रमा आपके पांचवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो बुद्धि, प्रेम, संतान और रचनात्मकता का केंद्र माना जाता है. ऐसे में इन क्षेत्रों से जुड़े कार्यों में आपको भरपूर सफलता मिलने की उम्मीद है.
आज पंचांग और शुभ समय
आज सूर्योदय सुबह 6.55 पर और सूर्यास्त शाम 6.04 पर होगा. दिन का सबसे महत्वपूर्ण और शुभ समय यानी अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.13 से 12.35 तक रहेगा, जिसमें आप जरूरी काम निपटा सकते हैं. वहीं राहुकाल के रूप में अशुभ समय रात्रि 11.10 से 11.35 तक रहेगा, जिसमें भूलकर भी कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए वरना नुकसान हो सकता है. आज पश्चिम दिशा में दिशाशूल रहेगा, इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें. पूर्व दिशा की यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय साबित होगी.
करियर में विशेषज्ञों की सलाह से होगा लाभ
करियर के लिहाज से आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है. विशेषकर शिक्षा, कला, मीडिया, डिजाइन और लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने कार्यों में नई पहचान और आर्थिक लाभ मिलेगा. आपके काम की हर जगह सराहना होगी, जिससे आपका सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज छोटे-छोटे लाभ होने के प्रबल संकेत मिल रहे हैं. निवेश से जुड़े फैसलों में सावधानी बरतने की जरूरत है, इसलिए किसी भी बड़े निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें. मनोरंजन और व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं पर आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है.
मेष राशि वालों आज बढ़ेगा आपसी भरोसा और प्रेम
प्यार और रिश्तों के मामले में आज मधुरता और आकर्षण बना रहेगा. आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक मूड में रहेंगे और साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आपसी विश्वास और अधिक मजबूत होगा. अविवाहित जातकों के लिए आज शादी तय होने के शुभ योग भी बन रहे हैं. परिवार में संतान की किसी विशेष सफलता से खुशी और उत्साह का वातावरण बना रहेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन वैसे तो बेहतर है, लेकिन मोबाइल का अधिक इस्तेमाल सिरदर्द और आंखों में तनाव पैदा कर सकता है. बेहतर स्वास्थ्य के लिए पूरी नींद लें और सुबह की हल्की धूप का आनंद जरूर लें.
About the Author
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें