Mesh Rashifal : मेष राशि के लिए आज आएगा रिश्ता, विदेश यात्रा के योग, वापस मिलेगा रुका हुआ धन

0
Mesh Rashifal : मेष राशि के लिए आज आएगा रिश्ता, विदेश यात्रा के योग, वापस मिलेगा रुका हुआ धन


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 31 January 2026 : आज शिशिर ऋतु माष माघ है. तिथि त्रियोदशी है. नक्षत्र पुर्नवसु और पक्ष शुक्ल है. सूर्योदय 7.10 पर और सूर्यास्त 5.49 पर होगा. शुभ समय 12.13 से 12.56 तक होगा. पूर्व दिशा में जाना आज ठीक नहीं होगा. चंद्रमा 13वें भाव में गोचर करेंगे. कुछ बिगड़ते हुए काम भी बनते नजर आएंगे. शुभ समाचार भी मिल सकता है. लंबी अवधि के निवेश में लाभ मिलेगा. कंपनी में आपके कामों को सराहा जाएगा. प्रमोशन या इंक्रीमेंट हो सकता है. नए आर्डर मिल सकते हैं. नया यूनिट खोलने को लेकर बातचीत आगे बढ़ सकती है.

Aaj Ka Mesh Rashifal 31 January 2026 (मेष राशि टुडे) मिर्जापुर. मेष राशि के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा. सेहत सामान्य रहेगी. व्यवसाय और नौकरी भी अच्छी रहेगी. विदेश यात्रा और शिक्षा से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी. भाग्य प्रबल रहेगा, जिससे बिगड़ते हुए काम भी बन जाएंगे. पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. प्रेम महसूस करेंगे. आज शिशिर ऋतु माष माघ है. तिथि त्रियोदशी है. नक्षत्र पुर्नवसु है. पक्ष शुक्ल है. सूर्योदय 7.10 पर और सूर्यास्त 5.49 शायकाल पर होगा. आज शुभ (अभिजीत मुहूर्त) समय 12.13 से 12.56 तक होगा. अशुभ समय राहुकाल 9.52 से 11.13 पर रहेगा. दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेगा.

विंध्यधाम के विद्यवान ज्योतिषचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि में चंद्रमा 13वें भाव में गोचर करेंगे. यह भाव भाग्य, कर्म, धर्म व यात्रा वाला भाव है. इससे जुड़े कामों में सफलता मिलेगी. किसी बड़ी यात्रा पर जा सकते हैं. यह व्यवसायिक नजरिए से यात्रा रहेगी तो लाभ मिलेगा. सूर्य कुंभ राशि में रहकर लाभ, मित्र व दीर्घकालीन योजनाओं में लाभ पहुंचाएंगे. दिन भाग्यवान होगा. कुछ बिगड़ते हुए काम भी भाग्य की प्रबलता से बनते हुए नजर आएंगे. दिन सकारात्मक रहेगा. शुभ समाचार भी मिल सकता है.

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आर्थिक स्थिति आज अच्छी होगी. रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. लंबी अवधि के किए गए निवेश में लाभ मिलेगा. नौकरी में उच्च अधिकारियों व गुरुओं से सम्मान मिलेगा. कंपनी में आपके कामों को सराहा जाएगा. प्रमोशन या इंक्रीमेंट संभव है. विदेश दौरे पर जा सकते हैं. शिक्षा से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी. व्यवसाय में प्रॉफिट होगा. नए आर्डर मिल सकते हैं. नया व्यवसायिक यूनिट खोलने को लेकर भी बातचीत आगे बढ़ सकती है.

बढ़ेगा लगाव

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि का आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. ऊर्जा बनी रहेगी. पैरों व जांघों में ज्यादा काम की वजह से हल्का दर्द संभव है. मानसिक तनाव कम होगा. प्यार और रिश्तों में विश्वास व सम्मान बढ़ेगा. पार्टनर से आध्यात्मिक और भावनात्मक जुड़ाव होगा. अविवाहित लोगों को दूर स्थान से अच्छा प्रस्ताव आ सकता है. आपको और परिवार को रिश्ते पसंद आ सकते हैं. बातचीत भी आगे बढ़ेगी. परिवार में पिता या वरिष्ठ सदस्य से सुखद समाचार मिलेगा. धार्मिक आयोजन पर चर्चा हो सकता है. माह का समापन शानदार होगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

मेष राशि के लिए आज आएगा रिश्ता, विदेश यात्रा के योग, वापस मिलेगा रुका धन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों