Moradabad News: इस दिवाली पीतल कारोबारियों की खूब कटेगी चांदी! रिकॉर्ड तोड़ ऑर्डरों से कारोबारी खुश

0
Moradabad News: इस दिवाली पीतल कारोबारियों की खूब कटेगी चांदी! रिकॉर्ड तोड़ ऑर्डरों से कारोबारी खुश


Last Updated:

Moradabad Brass Industry: मुरादाबाद में इस दीवाली पीतल कारोबार को अच्छी मांग का अनुमान है. ऑर्डर बढ़ने से कारोबारियों में खुशी है और वे तैयारियों में जुटे हैं. दीपावली और शादी‑विवाह के सीजन में पीतल की सजावटी वस्तुओं और लक्ष्मी‑गणेश की मूर्तियों की मांग बढ़ रही है.

ख़बरें फटाफट

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश का मुरादाबाद जिसे पूरी दुनिया में पीतल नगरी के नाम से जाना जाता है, इस समय दीवाली की तैयारियों में व्यस्त है. यहां के पीतल कारोबारियों को जमकर ऑर्डर मिल रहे हैं और व्यापार में तेजी देखने को मिल रही है. दीवाली और शादी‑विवाह के सीजन में सजावटी और गिफ्टिंग आइटम्स की मांग काफी बढ़ जाती है और इस बार भी व्यापारी इस मौसम को लेकर उत्साहित हैं.

पीतल एक्सपोर्टर राघव शर्मा ने बताया कि पिछले दो महीने से दिवाली के चलते पीतल का कारोबार काफी तेजी से बढ़ रहा है. पहले ऑर्डर कम थे लेकिन अब धीरे‑धीरे कस्टमर बढ़ रहे हैं और बाजार में रौनक लौट रही है. लोग शादी‑विवाह और गिफ्टिंग के लिए पीतल के प्रोडक्ट्स ऑर्डर कर रहे हैं. दीपावली के खास अवसर पर सजावटी वस्तुएं और हैंपर की मांग भी बढ़ी है.

कारोबारियों की बढ़ीं उम्मीदें
पीतल कारोबारी इस बार दीपावली को लेकर काफी उम्मीद में हैं. उनका मानना है कि इस साल पहले के मुकाबले कारोबार अच्छा होगा और मुनाफा भी बढ़ेगा. मजदूर और कारीगर ऑर्डर पूरा करने में जुटे हैं. इस मौके पर कारोबारियों का कहना है कि मांग लगातार बढ़ रही है और आने वाले दिनों में पीतल की बिक्री और तेजी से बढ़ सकती है.

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

इस दिवाली पीतल कारोबारियों की कटेगी चांदी! खूब मिल रहे ऑर्डर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *