Moradabad News: मुरादाबाद की महिलाओं ने दिखाया हुनर, मटके में तैयार कर रही गन्ने का सिरका, बाजार में भारी डिमांड

0
Moradabad News: मुरादाबाद की महिलाओं ने दिखाया हुनर, मटके में तैयार कर रही गन्ने का सिरका, बाजार में भारी डिमांड


Last Updated:

Moradabad Hindi News: समूह की अध्यक्ष महिला के पति अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि मेरी पत्नी का जननी स्वयं सहायता समूह चल रहा है. यह समूह 2021 से चल रहा है. इस समूह की अध्यक्ष मेरी पत्नी है. इस समूह में 11 महिलाएं शामिल हैं और यह सभी महिलाएं मिलकर मटके में सिरका तैयार करती है. मैं अपनी पत्नी की मदद करता हूं. मार्केट में जाकर इसी सिरके को सेल करता हूं.

Sugarcane Vinegar: मुरादाबाद में अब महिलाएं धीरे-धीरे आत्मनिर्भर बनकर अन्य महिलाओं को भी रोजगार से जोड़ रही हैं. इसके साथ ही नए-नए समूह का गठन कर नए-नए कारोबार को शुरू कर रही हैं. जिसमें उन्हें अच्छा मुनाफा हो रहा है. तो वहीं एक समूह ऐसा है. जो गन्ने का सिरका तैयार कर रहा है. जिसमें उन्हें अच्छा मुनाफा हो रहा है और उनके सिरके की डिमांड भी बहुत अच्छी देखने को मिल रही है. महिलाएं काफी खुश हैं और अन्य महिलाओं को भी इस तरह से स्टार्टअप शुरू करने की सलाह दे रही है.

समूह की अध्यक्ष महिला के पति अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि मेरी पत्नी का जननी स्वयं सहायता समूह चल रहा है. यह समूह 2021 से चल रहा है. इस समूह की अध्यक्ष मेरी पत्नी है. इस समूह में 11 महिलाएं शामिल हैं और यह सभी महिलाएं मिलकर मटके में सिरका तैयार करती है. मैं अपनी पत्नी की मदद करता हूं. मार्केट में जाकर इसी सिरके को सेल करता हूं.

जगह-जगह जाकर बेचते
उन्होंने कहा कि हम किसी कंपनी को सप्लाई नहीं देते हैं. क्योंकि उसमें मिलावट होने का खतरा रहता है. हम खुद ही इसे मार्केट में सेल करते हैं. जगह-जगह जाकर बेचते हैं. कुछ लोग हमारे घर से भी लेकर जाते हैं. कुछ लोग हमसे संपर्क करके दूर-दूर से भी लेने आते हैं. इसलिए हम किसी अन्य माध्यम को छोड़ खुद से ही इस सेल करते हैं. जिससे मिलावट न हो सके और पूरी तरीके से ऑर्गेनिक रहे ओर लोगों को अच्छी चीज मिल सके.

खूब हो रहा मुनाफा
इस काम में प्रत्येक महिला को 11000 रुपए महीने के हिसाब से आमदनी हो जाती है. इस प्रकार सभी महिलाएं काफी खुश हैं और उन्हें अच्छा मुनाफा हो रहा है और अन्य महिलाओं से भी वह यही अपील करती हैं कि इस तरह से समूह का गठन कर वह भी आत्मनिर्भर बन सकती हैं.

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

मुरादाबाद की महिलाओं ने दिखाया हुनर, मटके में तैयार कर रही गन्ने का सिरका



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *