Moradabad Weather : मुरादाबाद में चली नैनीताल जैसी हवाएं, पंखे-कूलर बंद, बारिश ने बदला मौसम

0
Moradabad Weather : मुरादाबाद में चली नैनीताल जैसी हवाएं, पंखे-कूलर बंद, बारिश ने बदला मौसम


Last Updated:

Moradabad weather report today : मुरादाबाद में लोगों को गर्मी से राहत मिली है. अक्टूबर से ही सर्दी का अहसास होने लगा है. पिछले कई दिनों से लगातार धूप निकल रही थी. लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा था. तापमान 23 डिग्री बना हुआ है.

मुरादाबाद. यूपी में मानसून की विदाई से पहले पूर्वी और पश्चिमी यूपी में जोरदार बारिश देखने को मिली है. मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के 13 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. नोएडा और मेरठ में धूप-छांव का खेल चल रहा है. कुल मिलाकर मौसम ने अक्टूबर की शुरुआत को ‘गर्म-ठंडा’ बना दिया है, जो सामान्य से 1-4 डिग्री नीचे चल रहा है. मुरादाबाद में भी लोगों को गर्मी से राहत मिली है. ठंड का अहसास होने लगा है. पिछले कई दिनों से लगातार धूप निकल रही थी, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा था. अब मौसम ने करवट बदली है. मौसम ठंडा और खुशनुमा हो गया है. मुरादाबाद में सुबह से बारिश हो रही है. ठंडी हवाएं भी चल रही हैं. इससे ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है. नैनीताल की तरह ठंडी-ठंडी हवाएं चल रही हैं. मौसम भी बिल्कुल ठंडा जैसा हो गया है. तापमान 23 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है.

इन जिलों में अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, सीतापुर, अंबेडकर नगर, बस्ती, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, हरदोई, कन्नौज, औरया, बदायूं, बरेली, रामपुर, संभल, मुरादाबाद, बिजनौर में बादलों की गरज-चमक के साथ मध्यम से हल्की बारिश होने की संभावना जताई थी. इनमें से ज्यादातर जिलों में बारिश हो रही है.

इनको भारी नुकसान

धान की फसल खेत में तैयार खड़ी है. कुछ किसान ऐसे हैं, जिनकी फसल कटनी भी शुरू हो गई है. लगातार हो रही इस बारिश से एक तरफ तो लोगों को गर्मी से राहत मिली है. दूसरी तरफ किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. किसान परेशान हैं.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

मुरादाबाद में चली नैनीताल जैसी हवाएं, पंखे-कूलर बंद, बारिश ने बदला मौसम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *