Muzaffarnagar में सपा जिला कार्यकारिणी भंग, जिलाध्यक्ष और नगर अध्यक्ष को मिली राहत, अखिलेश यादव ने लिया फैसला
Last Updated:
Muzaffarnagar News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है. जिलाध्यक्ष और नगर अध्यक्ष को पद पर बनाए रखा गया है, जबकि बाकी सभी फ्रंटल संगठनों की कार्यकारिणी भंग कर दी गई है.
मुजफ्फरनगर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है. मुजफ्फरनगर जिले की जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है. हालांकि, जिलाध्यक्ष और नगर अध्यक्ष को पद से नहीं हटाया गया है.
पार्टी के निर्देश के अनुसार, महानगर कार्यकारिणी, विधानसभा अध्यक्षों और अन्य फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्षों व महानगर अध्यक्षों के साथ-साथ सभी कार्यकारिणियों को भंग किया गया है. यह कदम आगामी संगठनात्मक पुनर्गठन और पार्टी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
माना जा रहा है कि जल्द ही नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड…और पढ़ें
मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड… और पढ़ें