Namkaran Sanskar : 5 फरवरी को जन्मे बच्चों पर ग्रह-नक्षत्रों की दुर्लभ कृपा, इस अक्षर से रखें नाम, दिमाग चलेगा तेज

0
Namkaran Sanskar : 5 फरवरी को जन्मे बच्चों पर ग्रह-नक्षत्रों की दुर्लभ कृपा, इस अक्षर से रखें नाम, दिमाग चलेगा तेज


अयोध्या. हिंदू धर्म में कोई भी मांगलिक कार्य जब शुरू करना होता है तो शुभ मुहूर्त देखा जाता है. ग्रह नक्षत्र की स्थिति से शुभ मुहूर्त का आकलन किया जाता है. प्रतिदिन गृह नक्षत्र की स्थिति में बदलाव भी होता है, जिसका प्रभाव जन्म लेने वाले बच्चों पर भी देखने को मिलता है. आइये जानते हैं कि 5 फरवरी को ग्रह नक्षत्र की कैसी स्थिति रहेगी. इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों पर किस ग्रह का विशेष प्रभाव रहेगा, उनका नामकरण किस अक्षर से करना चाहिए और किस क्षेत्र में उन्नति होगी. लोकल 18 से बात करते हुए अयोध्या के पंंडित सीता रामदास बताते हैं कि वैदिक ज्योतिष के अनुसार 5 फरवरी 2026 दिन बृहस्पतिवार है. ये दिन जन्म लेने वाले शिशुओं के लिए शुभ रहेगा. इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का बच्चों के स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य पर गहरा प्रभाव रहेगा. पंचांग के हिसाब से इस दिन चंद्रमा का गोचर, नक्षत्र परिवर्तन और शुभ योग का संयोग देखने को मिलेगा, जो जन्म कुंडली को प्रभावशाली बनाता है.

5 फरवरी 2026 को दिन की शुरुआत उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र से होगी, जो रात्रि लगभग 8:57 बजे तक रहेगा. इसके पश्चात हस्त नक्षत्र का आरंभ होगा. उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र को स्थायित्व, नेतृत्व और सामाजिक प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है. जबकि हस्त नक्षत्र बुद्धिमत्ता, कौशल और कार्यकुशलता प्रदान करता है.

चंद्रमा इस दिन प्रारंभ में सिंह राशि में रहेगा और दोपहर बाद कन्या राशि में प्रवेश करेगा. सिंह राशि में जन्मे बच्चे आत्मविश्वासी, साहसी, नेतृत्व क्षमता से भरपूर और रचनात्मक होते हैं. कन्या राशि में जन्म लेने वाले बच्चे व्यावहारिक सोच, अनुशासन, विश्लेषण क्षमता और मेहनत के लिए जाने जाते हैं. तिथि की बात करें तो इस दिन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 12:22 AM तक रहेगी, जिसके बाद पंचमी तिथि का आरंभ होगा. योग की स्थिति में दिन के पूर्वार्ध में शुभ योग रहेगा, जो संतान के लिए सकारात्मक और सौभाग्यदायक माना जाता है. इसके बाद शुक्ल योग प्रभावी होगा. करण के रूप में पहले गर करण और बाद में वणिज करण रहेगा, जो कार्यक्षेत्र और व्यापारिक गुणों को मजबूत करता है.

नामकरण संस्कार के लिए उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में जन्में बच्चों के लिए मो, टा, टी, टू अक्षर शुभ माने गए हैं, जबकि हस्त नक्षत्र में जन्मे बच्चों के लिए पू, ष, ण, ठ अक्षर श्रेष्ठ माने जाते हैं. 5 फरवरी 2026 को जन्म लेने वाले बच्चों में नेतृत्व, बुद्धिमत्ता, व्यवहारिकता और सफलता के प्रबल योग बनते हैं, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल माना जा रहा है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *