NCR के इस शहर से दिल्‍ली घंटों में नहीं मिनटों में पहुंचेंगे आप, जानें रूट

0
NCR के इस शहर से दिल्‍ली घंटों में नहीं मिनटों में पहुंचेंगे आप, जानें रूट


होमताजा खबरDelhi

आ गई खुशखबरी, अब थकाऊ सफर की छुट्टी, दिल्ली, गुड़गांव और द्वारका मिनटों में

Last Updated:

गुड़गांव से द्वारका एक्सप्रेसवे तक जाने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलने वाली है. गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने 755 करोड़ रुपये की लागत से 4.2 किलोमीटर लंबा सिग्नल-फ्री एलिवेटेड रोड बनाने का फैसला किया है. यह रोड साउदर्न पेरिफेरल रोड के साथ बनेगा, जिससे रोजाना सफर करने वाले लोगों का सफर बहुत आसान होगा.

Zoom

गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने दी हरी झंडी.

नई दिल्‍ली. अब दक्षिणी गुड़गांव से द्वारका एक्सप्रेसवे तक जाने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलने वाली है. गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने 755 करोड़ रुपये की लागत से 4.2 किलोमीटर लंबा सिग्नल-फ्री एलिवेटेड रोड बनाने का फैसला किया है. यह रोड साउदर्न पेरिफेरल रोड के साथ बनेगा, जिससे रोजाना सफर करने वाले लोगों का सफर बहुत आसान होगा. यह प्रोजेक्ट खेरकी दौला टोल प्लाजा के पास नेशनल हाईवे 48 (दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे) से शुरू होगा और वटिका चौक तक जाएगा. अथारिटी ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है.

इंडियन एक्‍सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार प्रोजेक्ट मिलने के बाद इसे 30 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इस एलिवेटेड रोड में मुख्य सड़क 6 लेन की होगी (3+3 लेन) और दोनों तरफ 2-2 लेन की सर्विस रोड भी बनेंगी. खास बात यह है कि प्रमुख जंक्शनों पर ऊपर-नीचे जाने के लिए दो लेन के रैंप बनाए जाएंगे, जिससे ट्रैफिक आसानी से एंट्री-एग्जिट कर सके.
कहां बनेगा इंटरचेंज हब
वटिका चौक पर एक बड़ा इंटरचेंज भी बनेगा, जो फेज-2 में पूरा होगा. इससे पेरिफेरल रोड को गुड़गांव-सोहना एलिवेटेड कॉरिडोर से सीधा कनेक्शन मिलेगा. इस रोड से सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को होगा, जो द्वारका एक्सप्रेसवे, दिल्ली-जयपुर हाईवे या सोहना-फरीदाबाद की तरफ जाते हैं. अभी इन रास्तों पर राजीव चौक या सुभाष चौक जैसे व्यस्त इलाकों से गुजरना पड़ता है, जहां जाम लगता रहता है.

कहां के लोगों को सबसे ज्‍यादा राहत

नया एलिवेटेड रोड ग्राउंड लेवल पर जाम कम करेगा और ऊपर से तेज सफर का रास्ता देगा. खास तौर पर सेक्टर 69 से 75 के निवासियों और आसपास के नए रिहायशी-कमर्शियल इलाकों के लोगों को बहुत राहत मिलेगी. अथारिटी के सीईओ पी.सी. मीणा ने कहा कि गुड़गांव तेजी से बढ़ रहा है. शहर की बढ़ती आबादी और आर्थिक जरूरतों को देखते हुए ऐसी हाई-कैपेसिटी सड़कें बनाना बहुत जरूरी है. यह प्रोजेक्ट शहर की ट्रैफिक समस्याओं को लंबे समय तक हल करेगा और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है.

घंटों नहीं मिनटों में पहुंचेंगे आप

यह रोड न सिर्फ ट्रैफिक जाम कम करेगा, बल्कि यात्रा का समय भी घटाएगा. पीक आवर्स में जहां पहले घंटों लगते थे, अब मिनटों में पहुंचा जा सकेगा. अथारिटी का कहना है कि यह हिस्सा शहर के रोड नेटवर्क को मजबूत बनाने और लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी देने की बड़ी योजना का हिस्सा है.जल्द ही यह प्रोजेक्ट शुरू हो जाएगा और 2028-29 तक पूरा होने की संभावना है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *