Noida News: नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का धरना जारी, पुलिसकर्मियों के साथ हुई धक्का-मुक्की, अधिकारियों के साथ बातचीत हुई विफल

0
Noida News: नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का धरना जारी, पुलिसकर्मियों के साथ हुई धक्का-मुक्की, अधिकारियों के साथ बातचीत हुई विफल


Last Updated:

Noida Authority News: नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन मंच के बैनर तले किसानों का पांचवां दिन धरना प्रदर्शन जारी है. इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ हुई धक्का-मुक्की भी हुई. किसान अपनी मांगों में 64% अतिरिक्त मुआवजा, 10% प्लॉट और गांवों के विकास कई मांगों को लेकर. हालांकि, किसानों और अधिकारियों के बीच हुई वार्ता विफल रही.

नोएडा: नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर किसानों और पुलिसकर्मियों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. भारतीय किसान यूनियन मंच के बैनर तले किसान अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान किसानों ने प्राधिकरण में घुसने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया. इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. बता दें, किसान पिछले पांच दिनों से नोएडा प्राधिकरण ऑफिस के गेट पर बैठे है.

किसानों की प्रमुख मांगों में शामिल हैं
– 64% अतिरिक्त मुआवजा
– 10% प्लॉट आवंटन
– आबादी और गांवों का नियमन व विकास
– किसान कोटे के प्लॉट पर कब्जा सुनिश्चित करना

जानकारी के अनुसार, किसान अपनी मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन मंच के बैनर तले पिछले पांच दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं. आज किसानों और प्राधिकरण व पुलिस अधिकारियों से बातचीत हुई. हालांकि, अधिकारियों के साथ कई राउंड की हुई बातचीत विफल रही. इस दौरान किसानों ने नोएडा प्राधिकरण के मेन गेट से अंदर प्रवेश करने की कोशिश की. लेकिन, वो नाकाम रहे. इस दौरान किसानों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प भी हुई.

इसके बाद नोएडा प्राधिकरण के मेन गेट पर सुरक्षा और बढ़ा दी गई है और सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस मौके पर तैनात रही. महापंचायत में किसान संगठनों ने बताया कि उन्हें अन्य किसान संगठनों का भी समर्थन प्राप्त है। किसानों का कहना है कि अधिकारियों की ओर से बार-बार दिए जाने वाले आश्वासनों पर अब भरोसा नहीं है और वे अपनी मांगे मनवाए बिना वापस नहीं जाएंगे. फिलहाल, किसान अपने टेंटों में लौटकर आगामी रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं. इसी दौरान कुछ देर पहले किसानों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई.

authorimg

Rahul Goel

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड…और पढ़ें

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का धरना जारी, पुलिसकर्मियों के साथ हुई धक्का-मुक्की



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *