Noida News: बिना ब्याज ₹5 लाख लोन लेकर शुरू करें अपना स्टार्टअप, यहाँ करें अप्लाई

0
Noida News: बिना ब्याज ₹5 लाख लोन लेकर शुरू करें अपना स्टार्टअप, यहाँ करें अप्लाई


Greater Noida News: अगर आप भी अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का सपना देख रहे हैं, लेकिन पैसों की कमी आड़े आ रही है, तो उत्तर प्रदेश सरकार आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आई है. मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत अब जिले के युवाओं को 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन दिया जा रहा है. खास बात यह है कि इस योजना का लाभ 8वीं पास युवा भी उठा सकते हैं. गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.

₹5 लाख का लोन और 10% सब्सिडी
सीएम युवा योजना का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और जिले में छोटे-छोटे उद्योगों को बढ़ावा देना है. गौतम बुद्ध नगर के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ इंडस्ट्री, श्री वत्स कृष्णा ने बताया कि इस योजना के तहत युवाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है. इसमें अधिकतम 5 लाख रुपए तक का लोन बिना ब्याज के उपलब्ध कराया जा रहा है. साथ ही, सरकार की ओर से 10% तक की सब्सिडी भी दी जाएगी, जिससे युवाओं को कारोबार शुरू करने में काफी मदद मिलेगी और आर्थिक बोझ कम होगा.

कौन कर सकता है आवेदन?
उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं. इस योजना में आवेदन करने वाले शख्स की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं, आवेदक की शैक्षणिक योग्यता कम से कम 8वीं पास होना अनिवार्य है. साथ ही, इस योजना के लिए महिला और पुरुष दोनों ही आवेदन कर सकते हैं.

इन व्यवसायों के लिए मिलेगी मदद
इस योजना के अंतर्गत युवा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट या सर्विस इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न प्रकार के छोटे व्यवसाय शुरू कर सकते हैं. उदाहरण के तौर पर आटा चक्की लगाना, बुटीक खोलना, ऑनलाइन क्लासेस चलाना, पापड़ या अन्य खाद्य सामग्री का उत्पादन जैसे कई छोटे उद्योग इसमें शामिल हैं. इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और वे अपने पैरों पर खड़े हो सकेंगे.

जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया
असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि इस योजना के लिए आवेदन किसी भी सरकारी या निजी बैंक के माध्यम से किया जा सकता है. आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी. इनमें उद्यम आधार, आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक जैसे दस्तावेज अनिवार्य हैं. इसके अलावा आवेदक का सिविल स्कोर भी सही होना चाहिए, ताकि बैंक से लोन स्वीकृत होने में किसी तरह की परेशानी न हो.

यहां करें ऑनलाइन आवेदन
कहा कि इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है. इच्छुक युवा msme.gov.up.in वेबसाइट पर जाकर योजना से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और वहीं से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं. वेबसाइट पर यह भी बताया गया है कि कौन-कौन से उद्योग इस योजना के अंतर्गत आते हैं और उन्हें शुरू करने के लिए किन-किन संसाधनों की आवश्यकता होती है.

युवाओं से की यह अपील
अधिकारी ने युवाओं से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाकर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाएं. यदि आवेदक सभी दस्तावेज सही तरीके से जमा करते हैं और उनकी बैंकिंग जानकारी सही रहती है, तो लोन मिलने की प्रक्रिया आसान हो जाती है. बताया की सरकार की यह पहल जिले के युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा करने में भी अहम भूमिका निभा सकती है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *